[TOP 80] मौर्य साम्राज्य MCQ in Hindi | Maurya Samrajya Quiz

मौर्य साम्राज्य mcq in hindi

मौर्य साम्राज्य से सम्बंधित बहुवैकल्पिक प्रश्न उत्तर Quiz – Maurya Samrajya/मौर्य साम्राज्य mcq in hindi के Mock Test में दिए गए सभी Objective Question अत्यंत महत्वपूर्ण हैं सभी Exams के लिए।

TOP 80 मौर्य साम्राज्य MCQ in Hindi –

Results

#1. इनमें से अशोक का कौन सा अभिलेख पूर्ण रूप से धार्मिक सहिष्णुता के प्रति समर्पित है ? [SSC,UDC 2012]

  • बारहवां शिलालेख पूर्ण रूप से धार्मिक सहिष्णुता के प्रति समर्पित है।

#2. अशोक के शिलालेखों को किस भाषा में लिखा गया है ? [CDS 2013]

  • अशोक के शिलालेखों को प्राकृति, ब्राह्मी तथा खरोष्ठी लिपि में लिखी गई है।
  • तक्षशिला में अशोक का अरमाइक लिपि में लिखा हुआ एक अभिलेख प्राप्त हुआ है। 
  • संदेशों को अभिलेखों के माध्यम से जनता तक पहुँचाने वाला भारत का पहला शासक अशोक था। 
  • अशोक के अभिलेखों की भाषा प्राकृत थी जिसे 4 अलग लिपियों में लिखा गया था।
  • ब्राह्मी लिपी – यह अभिलेख भारत में मिले हैं
  • खरोष्टि लिपी – यह पाकिस्तान से मिले हैं। 
  • अरमाईक लिपी – यह अफगानिस्तान से मिली हैं।
  • ग्रीक लिपी – यह अफगानिस्तान के उत्तरी सीमा से मिली हैं।
  • खरोष्टी लिपि दाएं से बाएं ओर लिखी जाती थी। 
  • 1837 ई. में जेम्स प्रिंसेप ने अशोक के अभिलेख को पढ़ने में पहली सफलता प्राप्त की। 
  • अधिकतर अभिलेखों में अशोक ने अपना नाम देवनाम प्रियदर्शी (देवताओं का पसंद) लिखा है।    
  • अशोक ने खुद को मगध का सम्राट राजस्थान के भाब्रू अभिलेख में बताया है।

#3. इनमें से कौन चंद्रगुप्त मौर्य का पुत्र था ? [SSC 2017]

  • चंद्रगुप्त मौर्य के पुत्र का नाम बिंदुसार था। 
  • बिंदुसार को ‘अमित्रघात‘ भी कहा जाता हैं, अमित्रघात का अर्थ है “शत्रुओं का नाश करने वाला“। 
  • बिंदुसार के दरबार में सीरिया के शासक एण्टियोकस ने अपना राजदूत डाइमेक्स को भेजा था। 
  • सीरिया के नरेश से बिंदुसार ने अंजीर, मीठी शराब तथा यूनानी दार्शनिक की मांग की थी। 
  • एण्टियोकस ने दो वस्तुएं मीठी शराब तथा अंजीर तो भेजवा दिया परंतु यूनानी दार्शनिक की मांग को ठुकरा दिया।  
  • बिंदुसार आजीवक संप्रदाय का अनुयायी था। 
  • बिंदुसार ने तक्षशिला के विद्रोह को दबाने के लिए अवन्ति के राज्यपाल अशोक को भेजा था। सुशीम विद्रोह को दबाने में असफल रहा था। 
  • नंद वंश के शासक धनानंद को हरा कर चंद्रगुप्त मौर्य ने 322 ई. पू. मगध में मौर्य वंश की स्थापना की थी तथा धनानंद की पुत्री दुर्धरा से विवाह किया। 
  • चंद्रगुप्त ने चाणक्य को अपना प्रधानमंत्री बनाया, चाणक्य को कौटिल्य और विष्णुगुप्त भी कहते हैं। 
  • चन्द्रगुप्त मौर्य को यूनानी लेखकों द्वारा दिए गए नाम –
  • प्लूटार्क:- एंड्रोकोट्स
  • जस्टिन:- सैंड्रोकोट्स
  • 1793 ई. में सर विलियम जोन्स ने सर्वप्रथम यह बताया कि “एंड्रोकोट्स” तथा “सैंड्रोकोट्स” नाम चंद्रगुप्त मौर्य के हैं।

#4. मौर्य काल का सबसे प्रसिद्ध शिक्षा केंद्र इनमें से कौन था ? [SSC 2012, RRB ASM/GG 2004]

  • मौर्य काल का सबसे प्रसिद्ध शिक्षा केंद्र तक्षशिला था।
  • चन्द्रगुप्त ने यहीं से अपनी सैनिक शिक्षा प्राप्त की थी।
  • चाणक्य तक्षशिला विद्या केंद्र के प्रसिद्ध आचार्य थे।
  • तक्षशिला विद्या केंद्र में विश्व भर से लोग पढ़ने आते थे।
  • वर्तमान में तक्षशिला पाकिस्तान में स्थित है।

#5. मौर्य सम्राट अशोक इनमें से किस बौद्ध भिक्षु से प्रभावित होकर बौद्ध धर्म अपनाया था ? [SSC, 2010]

  • अशोक को बौद्ध धर्म की शिक्षा उपगुप्त ने दी थी।
  • अशोक ने कभी बौद्ध धर्म को राजकीय धर्म घोषित नहीं किया।
  • बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए अशोक ने अपने बेटे महेंद्र तथा बेटी संघामित्रा को श्रीलंका भेजा था। 
  • आजीवक संप्रदाय के लोगों के लिए गया में बराबर की पहाड़ियों में अशोक ने चार गुफाओं का निर्माण करवाया था। 
  • संदेशों को अभिलेखों के माध्यम से जनता तक पहुँचाने वाला भारत का पहला शासक अशोक था।

#6. मौर्य काल के किस शासक को भारत के 'मुक्तिदाता' की संज्ञा दी गई थी ? [RRB 2008]

#7. अशोक द्वारा प्रचारित 'धम्म' का तात्पर्य इनमें से क्या है ?

  • अशोक ने अपनी प्रजा के नैतिक विकास के लिए जिन आचारों और नियमों का पालन करने के लिए कहा, उन्हें ही अभिलेखों में ‘धम्म‘ कहा गया।
  • धम्म शब्द की व्याख्या अशोक के दूसरेसातवें स्तम्भ अभिलेख में मिलती है।
  • इसके अनुसार मृदु बोलना, साधुता, दूसरों के प्रति व्यवहार में मधुरता, दान व स्वच्छता, बहुकल्याण कार्य करना, पाप रहित होना, दया, ही धम्म है।
  • प्राणियों का वध न करना, जीव हिंसा न करना, बड़ों की आज्ञा मानना, गुरुजनों के प्रति आदर एवं सभी उचित व्यवहार भी धम्म के अन्तर्गत आते हैं।

#8. इनमें से किसमें मौर्य समाज का विभाजन सात वर्गों में उल्लिखित है ?

  • मेगस्थनीज ने मौर्यकाल में भारतीय समाज को सात श्रेणियों में बाँटा था – 1. दार्शनिक 2. कृषक 3. पशुपालक 4. कारीगर 5. योद्धा 6. निरीक्षक 7. मंत्री

#9. अशोक का प्राचीनतम शिलालेख किस भाषा में है ?

  • अशोक का प्राचीनतम शिलालेख प्राकृत भाषा में है तथा कुछ अभिलेख खरोष्ठी, आरमेइक तथा ब्राह्मी लिपियों में है।

#10. अशोक ने इनमें से किस स्तम्भ लेख में स्वयं को मगध का सम्राट बताया है ?

  • अशोक ने भाब्रू स्तम्भ लेख में स्वयं को मगध का सम्राट तथा बौद्ध धर्मावलंबी बताया है।

#11. मौर्यकाल में सिक्कों को बनाने के लिए किस धातु का प्रयोग किया जाता था ?

  • मौर्यकाल में सिक्कों को बनाने के लिए स्वर्ण तथा चाँदी का प्रयोग किया जाता था।

#12. इनमें से किस शासक को अभिलेखों में 'प्रियदर्शी' तथा 'देवानामप्रिय' नाम से उल्लेखित किया गया है ? [SSC 2012, 2014]

  • अशोक के अभिलेखों में अशोक को ‘प्रियदर्शी‘ तथा ‘देवानामप्रिय‘ नाम से उल्लेखित किया गया है।

#13. अशोक के शिलालेख इनमें से किस लिपि में खुदे हुए हैं? [SSC 2014]

  • अशोक के सभी शिलालेख, लघु शिलालेख, स्तंभ लेख एवं लघु स्तंभ लेख ब्राह्मी लिपि में हैं।
  • तक्षशिला तथा लघमान के अभिलेख अरमाईक लिपि में है।
  • शाहबाजगढ़ी तथा मानसेहरा के अभिलेख खरोष्ठी लिपि में हैं।
  • शरेकुना अभिलेख अरमाइक तथा ग्रीक लिपि में है। 
  • अशोक के अभिलेखों की भाषा प्राकृत थी जिसे 4 अलग लिपियों में लिखा गया था।
  • ब्राह्मी लिपी– यह अभिलेख भारत में मिले हैं
  • खरोष्टि लिपी– यह पाकिस्तान से मिले हैं। 
  • अरमाईक लिपी-यह अफगानिस्तान से मिली हैं।
  • ग्रीक लिपी-यह अफगानिस्तान के उत्तरी सीमा से मिली हैं।
  • खरोष्टी लिपि दाएं से बाएं ओर लिखी जाती थी। 
  • 1837 ई. में जेम्स प्रिंसेप ने अशोक के अभिलेख को पढ़ने में पहली सफलता प्राप्त की। 
  • अधिकतर अभिलेखों में अशोक ने अपना नाम देवनाम प्रियदर्शी (देवताओं का पसंद) लिखा है।    
  • अशोक ने खुद को मगध का सम्राट राजस्थान के भाब्रू अभिलेख में बताया है।

#14. अंतिम मौर्य सम्राट इनमें से कौन था? [SSC 2017]

#15. इनमें से किसके द्वारा प्रथम भारतीय साम्राज्य स्थापित किया गया था ?

#16. इनमें से किसने भारत से यूनानियों को बाहर निकाला था? [SSC 2011 ]

  • चंद्रगुप्त मौर्य ने भारत से यूनानियों को बाहर निकाला था। 
  • 305 ई. पू. में सेल्यूकस तथा चंद्रगुप्त मौर्य के बिच हुए युद्ध के बाद संधि के तौर पर सेल्यूकस ने अपनी पुत्री का विवाह चंद्रगुप्त मौर्य से कर दिया तथा दहेज़ के रूप में कब्जे की भूमि को लौटा दिया।

#17. इनमें से किसने चंद्रगुप्त मौर्य को 'सैंड्रोकोटस' कहा था ?

  • जस्टिन ने चन्द्रगुप्त मौर्य को ‘सैंड्रोकोट्स‘ कहा था।
  • प्लूटार्क ने चन्द्रगुप्त मौर्य को ‘एंड्रोकोट्स‘ कहा था।

#18. इनमें से किस शासक ने साँची का स्तूप बनवाया था ? [RRB ASM/GG 2005]

  • साँची के स्तूप का निर्माण सम्राट अशोक ने तीसरी शताब्दी ई.पू. में रायसेन (म.प्र.) जिले में कराया था।

#19. मौर्य काल में 'भाग' एवं 'बलि' थे ? [NDA 2015]

  • कौटिल्य के अर्थशास्त्र में यह वर्णित है कि राजा भूमि का मालिक होता था।
  • फसल उत्पादन में भी उसका हिस्सा बनता था जिसे ‘भाग‘ कहा गया है। ‘बलि‘ भी एक प्रकार का कर था।

#20. इनमें से किसमें अशोक के नाम का उल्लेख मिलता है ? [UPPCS SPI Mains 2008]

  • अशोक के नाम का उल्लेख मास्की, गुर्जरा, नेत्तूर और उडेगोलम से मिलता है।
  • रुद्रदामन के जूनागढ़ अभिलेख में भी अशोक के नाम का उल्लेख मिलता है।

#21. इनमें से कौन-सा अशोक कालीन अभिलेख 'खरोष्ठी लिपि में है? [PCS Pre. 2011]

#22. इनमें से किस अभिलेख से यह प्रमाणित होता है कि चंद्रगुप्त का प्रभाव पश्चिम भारत पर था ? [39th BPSC Pre.1994, UPPCS Pre.1996]

#23. मौर्य काल में भूमि कर किस अधिकारी द्वारा एकत्रित किया जाता था ?

मौर्यकाल में कृषि भूमि के अधिकारी को ‘सीताध्यक्ष‘ कहा जाता था।

प्रमुख अध्यक्ष –

  • शुल्काध्यक्ष – व्यापार से प्राप्त कर/चुंगी एकत्रित करना।
  • पौतवाध्यक्ष – माप तौल के मान को नियंत्रित करने वाला।
  • सूत्राध्यक्ष – वस्त्रोद्योग मंत्री
  • सूनाध्यक्ष – बूचड़खाने/चर्मउद्योग का अध्यक्ष।
  • लक्षणाध्यक्ष – टकसाल का अध्यक्ष।
  • अश्वाध्यक्ष – घोड़ों की देखभाल करने वाला।
  • हस्त्याध्यक्ष – हाथियों की देखभाल करने वाला।
  • अकाराध्यक्ष – खानमंत्री
  • सीताध्यक्ष – कृषि विभाग

#24. इनमें से किस अभिलेख से पता चलता है की चंद्रगुप्त मौर्य का प्रभाव पश्चिम भारत पर था ?

  • रुद्रदामन के जूनागढ़ शिलालेख से हमें यह पता चलता है की चन्द्रगुप्त मौर्य के राज्यपाल पुष्यगुप्त ने सौराष्ट्र (गुजरात) में सिंचाई हेतु एक बांध का निर्माण करवाया था।

#25. इनमें से किसमें पाटलिपुत्र के प्रशासन का उल्लेख मिलता है ?

  • मेगस्थनीज के पुस्तक इंडिका में पाटलिपुत्र के प्रशासन का उल्लेख मिलता है।

#26. बिम्बिसार के समय में मगध की राजधानी इनमें से कौन सी थी? [RRB ASM/GG 2005]

#27. अशोक के किस अभिलेख में 'संगम राज्य' के बारे में जानकारी मिलती है ?

  • संगम राज्य चोल, चेर (केरलपुत्र), पाण्ड्य एवं सतियपुत्र की जानकारी हमें अशोक के दूसरे तथा तेरहवें शिलालेख में मिलती है। 
  • अशोक के पहले अभिलेख में पशुबलि की निंदा की गई है।
  • अशोक के दसवें अभिलेख में ख्याति तथा गौरव की निंदा की गई है।
  • अशोक के ग्यारहवें अभिलेख में धम्म नीति की व्याख्या की गई है।
  • अशोक के चौदहवें अभिलेख में धार्मिक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया है।

#28. इनमें से किस शासक को 'शिलालेखों का जनक' कहा जाता था? [SSC 2014]

  • ‘शिलालेखों का जनक’ मौर्य सम्राट अशोक को कहा जाता है।

#29. मगध राज्य पर मौर्य वंश के बाद किस वंश ने शासन किया? [SSC 2013]

  • पुष्यमित्र शुंग ने अंतिम मौर्य सम्राट बृहद्रथ की हत्या कर 184 ई. पू. शुंग वंश की स्थापना की थी।

#30. पाटलिपुत्र में स्थित चंद्रगुप्त का महल इनमें से किससे बना था ? [SSC 2007]

#31. अशोक के किस अभिलेख में दक्षिण भारतीय राज्यों का उल्लेख मिलता है ?

  • अशोक के द्वितीय शिलालेख में चोल, पाण्ड्य, सतियपुत्र तथा केरलपुत्र आदि में दक्षिण भारतीय राज्यों का उल्लेख मिलता है

#32. इनमें से किस शासक ने जल की आवश्यकता का ध्यान में रखते हुए गिरनार क्षेत्र में एक झील का निर्माण करवाया था ? [RRB Mumbai TC 2005]

  • चंद्रगुप्त मौर्य ने जल की आवश्यकता का ध्यान में रखते हुए गिरनार क्षेत्र (गुजरात) में ‘सुदर्शन‘ नामक एक कृत्रिम झील का निर्माण करवाया था तथा ई.पू. तीसरी शताब्दी में सम्राट अशोक ने इस झील से नहर निकलवायी थी।

#33. सम्राट अशोक के अभिलेखों के संदर्भ में इनमें से कौन सा कथन गलत है ?

  • अशोक के अभिलेखों में ब्राह्मी, खरोष्ठी, आरमेइक और ग्रीक लिपियों का प्रयोग हुआ है।
  • अशोक का मेरठ से प्राप्त अभिलेख ब्राह्मी लिपि में है तथा शाहबाजगढ़ी से मिली अभिलेख खरोष्ठी लिपि में है।

#34. अशोक के शिलालेखों से इनमें से किसकी जानकारी मिलती है? [SSC 2018]

  • अशोक के शिलालेखों से हमें उस काल की जीवन वृत्त, आंतरिक नीति तथा विदेश नीति के बारे में जानकारी मिलती है।
  • अशोक के अभिलेखों को 3 भागों में विभाजित किया गया है – 1. शिलालेख, 2. स्तंभलेख एवं 3. गुहालेख शिलालेख।
  • अशोक के ज्यादातर अभिलेख प्राकृत तथा ब्राह्मी लिपि में लिखी गई है, सिर्फ दो अभिलेख शाहबाजगढ़ी तथा मानसेहरा खरोष्ठी लिपि में लिखी गई है।

#35. इनमें से किस स्थान पर चंद्रगुप्त मौर्य ने अपने अंतिम दिन गुजारे थे ? [SSC 2014]

  • चंद्रगुप्त मौर्य अपने अंत समय में भद्रबाहु के साथ श्रवणबेलगोला (मैसूर) चले गए तथा ‘सल्लेखना‘ विधि द्वारा शरीर त्याग दिया।

#36. इनमें से किसने सबसे पहले तथा किस वर्ष अशोक के अभिलेखों को पढ़ा था ? [SSC 2012]

  • जेम्स प्रिंसेप ने 1837 ई. में सबसे पहले अशोक के अभिलेखों को पढ़ा था।

#37. इनमें से किसे रज्जुक कहा जाता था ?

  • मौर्य शासन व्यवस्था में रज्जुक एक अधिकारी का पद था जो न्यायव्यवस्था की कार्य प्रणाली की देखरेख करता था।

#38. इनमें से किस घटना के बाद अशोक ने 'धम्म घोष' की नीति अपनाई ? [SSC 2009]

  • कलिंग युद्ध के बाद अशोक ने ‘भेरी घोष‘ की नीति को त्याग दिया तथा ‘धम्म घोष‘ की नीति को अपनाया।

#39. इनमे से कौन सा कथन सही है ?

  • सेनापति पुष्यमित्र शुंग ने 185 ई. पू. अंतिम मौर्य शासक वृहद्रथ की हत्या कर शुंग वंश की स्थापना की।
  • अमात्य वासुदेव ने 73 ई. पू. शुंग वंश के अंतिम शासक देवभूति की हत्या कर कण्व वंश की स्थापना की थी।
  • सिमुक ने 60 ई. पू. कण्व वंश के अंतिम शासक सुशर्मा की हत्या कर सातवाहन वंश का स्थापना की।

#40. अशोक के कित्नाहवें शिलालेख से कलिंग युद्ध के साक्ष्य प्राप्त होते हैं ? [SSC 2012-2013, SSC 2015]

  • अशोक के 13वें शिलालेख से कलिंग युद्ध के साक्ष्य प्राप्त होते हैं।
  • कलिंग का युद्ध 261 ई. पू. हुआ था।

#41. इनमें से बिंदुसार का पुत्र कौन था ? [SSC 2017]

  • बिंदुसार का पुत्र अशोक था। अशोक मौर्य राजवंश का एक महान सम्राट था।

#42. इनमें से वह कौन सा यूनानी राजदूत था जो चंद्रगुप्त मौर्य के दरबार में भेजा गया था ? [SSC 2011-2014]

  • मेगस्थनीज वह यूनानी राजदूत था जिसे यूनानी (ग्रीस) शासक सेल्यूकस निकेटर ने चंद्रगुप्त मौर्य के दरबार में भेजा था
  • मेगस्थनीज  ने अपने पुस्तक ‘इंडिका‘ में मौर्य युगीन समाज का उल्लेख किया है।

#43. अशोक के किस अभिलेख में पशु बलि पर रोक लगाई गई है ?

  • अशोक के प्रथम शिला अभिलेख में पशु बलि की निंदा की गई है।

#44. मौर्यकाल में 'सीता' शब्द किसके लिए प्रयोग होता था ?

  • सीता‘ शब्द का प्रयोग राजकीय भूमि से प्राप्त आय के लिए किया जाता था।

#45. निम्नलिखित में से राज्य के सप्तांग सिद्धांत के अनुसार राज्य का सातवां अंग कौन सा था ? [UPPCS Pre. 2015]

सप्तांग सिद्धांत –

  • राजा (सिर) ⇒ अमात्य (आँख) ⇒ जनपद (जंघा) ⇒ दुर्ग (बाँह) ⇒ कोष (मुख) ⇒ दंड/बल/सेना (मस्तिष्क) ⇒ मित्र (कान)

#46. इनमें से किस स्थान पर बिंदुसार के शासनकाल के दौरान अशांति थी ? [SSC 2014]

  • बिंदुसार के शासनकाल के दौरान ‘तक्षशिला‘ में विद्रोह हुआ था।
  • तक्षशिला‘ के विद्रोह को रोकने के लिए अशोक को भेजा गया था।

#47. किस वर्ष कलिंग युद्ध हुआ था ? [SSC 2011]

#48. किस वीर भारतीय राजा को सिकन्दर ने झेलम नदी के तट पर पराजित किया था ?

  • भारतीय राजा पुरु (पोरस) को झेलम नदी के तट पर पराजित किया था।
  • पोरस की वीरता से प्रभावित होकर सिकंदर ने उसका राज्य उसे वापस कर दिया।

#49. 'इंडिका' पुस्तक के लेखक इनमें से कौन थे ? [SSC 2013]

  • मेगस्थनीज वह यूनानी राजदूत था जिसे यूनानी (ग्रीस) शासक सेल्यूकस निकेटर ने चंद्रगुप्त मौर्य के दरबार में भेजा था
  • मेगस्थनीज ने अपने पुस्तक ‘इंडिका‘ में मौर्य युगीन समाज का उल्लेख किया है।

#50. इनमें से कौन धम्म में वर्णित नहीं था ? [SSC 2018]

  • संघ के प्रति आस्था का वर्णन धम्म में नहीं है।
  • पक्षी-प्राणियों की हत्या न करना, प्राणियों को क्षति न पहुंचाना, माता-पिता की सेवा करना, भातृ-भाव, दान- पुण्य, अल्प व्यय, अल्प संचय इत्यादि धम्म में वर्णित है।

#51. सिकन्दर के हमले के समय भारत पर इनमें से किस राजवंश का शासन था ?

  • सिकंदर ने 326 ई.पू. सिकन्दर के हमले के समय भारत पर नन्द राजवंश का शासन था।

#52. अशोक के शासनकाल में इनमें से किस नगर में बौद्ध सभा का आयोजन किया गया था ?

  • तृतीय बौद्ध संगीति का आयोजन पाटलिपुत्र में अशोक के शासन काल में हुआ था।
  • इस सभा की अध्यक्षता मोग्गलिपुत्र तिस्स ने की थी।

#53. मौर्यकाल में 'कौष्ठेयक' शब्द का प्रयोग इनमें से किसके लिए किया जाता था ?

  • कौष्ठेयक – सरकारी जलाशयों के नीचे की भूमि पर लगाया जाने वाला कर
  • औपायनिक – राजा को विशेष अवसरों पर दी जानेवाली भेंट
  • पाश्र्व – अधिक लाभ होने पर व्यापारियों से लिया जानेवाला कर
  • विवीत – पशुओं की रक्षा के लिए लिया जाने वाला कर

#54. इनमें से कौन मौर्य शासक बौद्ध धर्म के अनुयायी थे ?

  • अशोक तथा उसका पौत्र दशरथ बौद्ध धर्म के अनुयायी थे।
  • चन्द्रगुप्त मौर्य ने जैन धर्म अपनाया था तथा बिंदुसार ब्राह्मण धर्म को मानता था।

#55. चंद्रगुप्त मौर्य के गुरु चाणक्य इनमें से किस विद्या केंद्र से संबंधित थे ? [SSC 2008]

  • चंद्रगुप्त मौर्य के गुरु चाणक्य तक्षशिला विद्या केंद्र से संबंधित थे।

#56. इनमें से कौन सा कथन सही है ?

  • मौर्य काल में सैद्धांतिक रूप से भूमि कर 1/6 होता था, किन्तु व्यावहारिक रूप में 25% देना पड़ता था ।
  • लाल सागर पर बनारिस नामक बंदरगाह की स्थापना भारत और मिस्र के मध्य व्यापार को बढ़ाने के लिए किया गया था।
  • कौटिल्य के अर्थशास्त्र में तीन प्रकार की भूमि का उल्लेख है – कृष्ट भूमि, अकृष्ट भूमि तथा स्थल भूमि

#57. इनमें से कौन सुमेलित नहीं है ?

  • पाणिनि ने अष्टाध्यी की रचना की थी। यह संस्कृत भाषा में व्याकरण की प्रथम पुस्तक है।
  • इंडिका की रचना मेगास्थनीज ने की थी। बुद्धचरित की रचना कुषाण वंश शासक कनिष्क के राज्य कवि अश्वघोष ने की थी।
  • मुद्राराक्षस की रचना विशाखदत्त ने की थी।

#58. अशोक का रुम्मिनदेई स्तंभ इनमें से किससे संबंधित है ?

#59. भारत में इनके आने का सही क्रम क्या है ?

#60. इनमें से किसके लिखे ग्रन्थ में चंद्रगुप्त मौर्य का वर्णन मिलता है ?

  • विशाखदत्त द्वारा लिखे गए ग्रंथ “मुदाराक्षस” में चंद्रगुप्त मौर्य का वर्णन मिलता है।

#61. भारतीय समाज को मेगस्थनीज ने कितनी श्रेणियों में बाँटा था ?

  • मेगस्थनीज ने मौर्यकाल में भारतीय समाज को सात श्रेणियों में बाँटा था – 1. दार्शनिक 2. कृषक 3. पशुपालक 4. कारीगर 5. योद्धा 6. निरीक्षक 7. मंत्री

#62. इनमें से अशोक के किस अभिलेख में दक्षिण भारतीय राज्यों का उल्लेख हुआ है? [UPPCS Mains 2016]

#63. किस शासक ने मालवा, गुजरात एवं महाराष्ट्र को पहली बार जीता?

#64. इनमें से किस दक्षिण राज्य का उल्लेख अशोक के अभिलेखों में नहीं है?

#65. दक्कन पर विजय इनमें से किस मौर्य राजा ने प्राप्त की थी?

#66. इनमें से किससे यह प्रमाणित होता है की गुजरात चंद्रगप्त मौर्य के साम्राज्य में सम्मिलित था ?

  • चंद्रगुप्त मौर्य ने जल की आवश्यकता का ध्यान में रखते हुए गिरनार क्षेत्र (गुजरात) में ‘सुदर्शन’ नामक एक कृत्रिम झील का निर्माण करवाया था तथा ई.पू. तीसरी शताब्दी में सम्राट अशोक ने इस झील से नहर निकलवायी थी।

#67. भारत का प्रथम अस्पताल एवं औषधि-बाग निर्माण इनमें से किसने करवाया था ? [UP Lower Sub. Mains 2015]

#68. इनमें से किस राजवंश का राजकीय सम्बन्ध सीरिया तथा मिस्र के साथ था ? [CAPF 2015]

#69. नागार्जुनी पहाड़ियों की गुफाएँ इनमें से किसने आजीविकों को दान में दी थी ? [CDS 2009]

  • दशरथ, अशोक के पौत्र थे।

#70. प्राचीन भारत में इनमें से कौन सी लिपि दाई ओर से बाई ओर लिखी जाती थी?

#71. इनमें से किस अभिलेख में चंद्रगुप्त और अशोक दोनों का उल्लेख मिलता है ?

#72. इनमें से किस मौर्य शासक ने श्रीनगर की स्थापना की थी ?

#73. सम्राट अशोक की एकमात्र उत्कीर्ण शिला रूपचित्र इनमें से किस स्थान पर पाया गया है?

  • कर्नाटक में भीमा नदी के किनारे स्थित प्रसिद्ध बौद्ध स्थल ‘कनगनहल्ली‘ से महान मौर्य शासक सम्राट अशोक का एक मात्र उत्कीर्ण शिला रूपचित्र पाया गाया है।

#74. इनमें से अशोक के किस समकालीन दक्षिण राज्य वंश का उल्लेख अशोक के शिलालेखों में नहीं मिलता है ?

#75. सम्राट अशोक ने अपने तीर्थयात्रा के समय किस क्रम में मार्ग का अनुगमन किया?

#76. डीमेकस किसके शासनकाल में भारत आया था?

#77. इनमें से किसने पंचायतों के माध्यम से गांवों के शासन की व्यवस्था का सूत्रपात किया?

#78. इनमें से कौन सा शिलालेख प्रयाग प्रशस्ति के नाम से जाना जाता है?

  • समुद्रगुप्त के राज्यकवि हरिषेण द्वारा रचित प्रयाग प्रशस्ति अभिलेख को इलाहाबाद स्तम्भ शिलालेख के नाम से भी जाना जाता है।
  • ऐहोल शिलालेख की रचना रविकीर्ति ने की थी, यह शिलालेख बीजापुर में स्थित है।
  • ऐहोल शिलालेख में हर्ष तथा पुलकेशिन द्वितीय के बीच हुए युद्धों का वर्णन मिलता है। 
  • मेहरौली शिलालेख का सम्बन्ध चन्द्रगुप्त द्वितीय से है। 
  • हाथीगुम्फा शिलालेख का सम्बन्ध साखेल राजा से है।

#79. इनमें से किस स्रोत में उल्लिखित है कि प्राचीन भारत में दास प्रथा नहीं थी? [CDS 1998]

#80. इनमें से किस शासक ने अपने जीवन के अंतिम दिनों में जैन धर्म अपनाया था ?

#81. इनमें से 'अर्थशास्त्र' का लेखक कौन था ? [SSC CPO, 2011]

  • अर्थशास्त्र‘ के लेखक ‘चाणक्य‘ या ‘कौटिल्य‘ थे।
  • चाणक्य की सहायता से चंद्रगुप्त मौर्य ने नन्द वंश के शासक को पराजित कर 322 ई. पू. मौर्य साम्राज्य की स्थापना की थी।

#82. इनमें से किसे मौर्य वंश के शासनकाल में 'स्थानिक कहा जाता था? [SSC 2014]

#83. इनमें से किसने सारनाथ स्तंभ का निर्माण किया था ? [CDS 2011]

Finish

Most Important (Maurya Samrajya) मौर्य साम्राज्य mcq in hindi –

सेल्यूकस निकेटर को किस भारतीय राजा ने पराजित किया था ?

उत्तर ➲ चंद्रगुप्त मौर्य ने

सिंकदर तथा चंद्रगुप्त मौर्य (सैंड्रोकोट्स) की भेंट का उल्लेख किसने किया ?

उत्तर ➲ जस्टिन ने

किस मौर्य शासक ने दक्कन पर विजय प्राप्त किया था ?

उत्तर ➲ चंद्रगुप्त मौर्य

किसने सारनाथ स्तम्भ का निर्माण करवाया था ?

उत्तर ➲ अशोक

अमित्रघात के नाम से जाने जाने वाले मौर्य शासक कौन थे ?

उत्तर ➲ बिन्दुसार

किसके ग्रंथ में चंद्रगुप्त मौर्य का विशिष्ट रूप से वर्णन मिलता है ?

उत्तर ➲ विशाखदत्त

किस प्राचीन नगर के अवशेष कुम्हरार नामक स्थल से प्राप्त हुए हैं ?

उत्तर ➲ पाटलिपुत्र

शासन के सिद्धान्तों से सम्बंधित पुस्तक अर्थशास्त्र किसने लिखा था ?

उत्तर ➲ कौटिल्य

वृहद स्तर पर प्रथम भारतीय केन्द्रित साम्राज्य किसने स्थापित किया था?

उत्तर ➲ चंद्रगुप्त मौर्य द्वारा

किस शासक ने पहली बार महाराष्ट्र, गुजरात तथा मालवा को पहली बार जीता था?

उत्तर ➲ चंद्रगुप्त मौर्य

बचपन में चाणक्य का नाम क्या था ?

उत्तर ➲ विष्णु गुप्त

चंद्रगुप्त का महल जो पाटलिपुत्र में स्थित था वह किससे निर्मित था ?

उत्तर ➲ लकड़ी का

राजधर्म की स्थापना सहिष्णुता, उदारता और करुणा के आधार पर किसने की थी ?

उत्तर ➲ सम्राट अशोक

किसने चंद्रगुप्त मौर्य की पहचान सैंड्रोकोट्स नाम से की ?

उत्तर ➲ विलियम जोंस ने

चन्द्रगुप्त मौर्य अपने जीवन के अंतिम दिनों में श्रवणबेलगोला में किस पद्धति से अपने प्राण को त्याग दिया ?

उत्तर ➲ जैन विधि के संलेखना पद्धति (उपवास पद्धति)

अशोक के शिलालेखों पर प्रयुक्त होने वाली भाषा कौन सी थी ?

उत्तर ➲ प्राकृत

चंद्रगुप्त मौर्य ने अंतिम समय में किस धर्म को अपनाया था ?

उत्तर ➲ जैन धर्म

गुप्तचर व्यवस्था का सबसे पहला विस्तृत वर्णन किस ग्रन्थ में मिलता है ?

उत्तर ➲ अर्थशास्त्र

किस शासक ने गिरनार क्षेत्र में एक झील का निर्माण करवाया था ?

उत्तर ➲ चंद्रगुप्त मौर्य

अशोक के किस शिलालेख में कलिंग युद्ध की विजय तथा क्षत्रियों का वर्णन मिलता हैं ?

उत्तर ➲ 13वें शिलालेख में

बिन्दुसार के शासन काल में अशोक ने किस क्षेत्र में विद्रोह का दमन किया था ?

उत्तर ➲ तक्षशिला

कौटिल्य किसके प्रधानमंत्री थे ?

उत्तर ➲ चंद्रगुप्त मौर्य के

बिना अपने बच्चों और पत्नी की समुचित व्यवस्था किए अगर कोई व्यक्ति भिक्षु बनता था तो किसने इसपर दण्ड का प्रावधान रखा था ?

उत्तर ➲ कौटिल्य

जहाज निर्माण तथा नाविक गतिविधियों का वर्णन मौर्य काल की किस पुस्तक में किया गया हैं ?

उत्तर ➲ इण्डिका (मेगस्थनीज)

भाग एवं बलि किसके प्रमुख स्रोत थे ?

उत्तर ➲ राजस्व के स्रोत

‘तुरमय’ जो अशोक का समकालीन था वह कहाँ का शासक था ?

उत्तर ➲ मिस्र

अशोक ने अपने राज्याभिषेक के कित्नाहवें वर्ष कलिंग पर आक्रमण कर उस पर विजय प्राप्त की ?

उत्तर ➲ 8वें वर्ष (261 ई.पू.)

सेल्युकस निकेटर कहाँ का शासक था ?

उत्तर ➲ सीरिया, बेबीलोन

अशोक के अभिलेखों में किस एक दक्षिणी राज्य को छोड़कर अन्य सभी दक्षिणी राज्यों का उल्लेख मिलता हैं ?

उत्तर ➲ सातवाहन

अशोक का समकालीन मिश्र का राजा कौन था ?

उत्तर ➲ एलेक्जेन्डर

‘देवनामप्रिय’ की उपाधि अशोक के बाद किसने धारण की थी ?

उत्तर ➲ दशरथ

किस अभिलेख से मौर्यो की जल संसाधन व्यवस्था की जानकारी प्राप्त होती है ?

उत्तर ➲ रुद्रदामन् का गिरनार अभिलेख

उदगोलम, मास्की, नेट्टूर तथा गुर्जरा अभिलेखों में किसके वास्तविक नाम का उल्लेख मिलता है ?

उत्तर ➲ अशोक

चन्द्रगुप्त मौर्य ने अपना प्राण कहाँ त्यागा ?

उत्तर ➲ श्रवणबेलगोला

शाहबाजगढ़ी कहाँ स्थित हैं, जहाँ से सम्राट अशोक का शिलालेख प्राप्त हुआ है ?

उत्तर ➲ पेशावर (पाकिस्तान)

‘पौतवाध्यक्ष’ के नाम से जाने जाने वाले मौय कालीन अधिकारी का मुख्य कार्य क्या था ?

उत्तर ➲ माप-तौल का

मौर्य साम्राज्य में भूमि मापने वाले अधिकारी को क्या कहा गया ?

उत्तर ➲ रज्जुक

किस पर उत्कीर्ण अक्षरों से ब्राह्मी लिपि की प्रथम पहचान की गयी है ?

उत्तर ➲ पत्थर की पट्टियों पर

पश्चिम भारत पर चंद्रगुप्त मौर्य के प्रभाव का प्रमाण किस अभिलेख से मिलता हैं ?

उत्तर ➲ रुद्रदामन के जूनागढ़ अभिलेख

अशोक के शिलालेख जो ब्राह्मी लिपि में लिखे थे उन्हें सबसे पहले किसने पढ़ा था ?

उत्तर ➲ जेम्स प्रिंसेप

धम्म महामात्रों की नियुक्ति की सूचना अशोक के किस अभिलेख से मिलती है ?

उत्तर ➲ पाँचवें वृहद शिलालेख

सम्राट अशोक के शिलालेखों की एक प्रति उत्तराखण्ड के किस स्थान से प्राप्त हुयी है ?

उत्तर ➲ कालसी

किस वंश ने गाँवों के शासन को पंचायतों के माध्यम से संचालित करने की व्यवस्था किया था ?

उत्तर ➲ मौर्यों वंश

किस अभिलेख में चंद्रगुप्त मौर्य तथा अशोक दोनों का एक साथ उल्लेख मिलता हैं ?

उत्तर ➲ महाक्षत्रप रुद्रदामन का जूनागढ़ अभिलेख

किससे खरोष्ठी लिपि की उत्पत्ति हुई ?

उत्तर ➲ आरमाइक भाषा

मौर्य काल में शिक्षा का सर्वाधिक प्रसिद्ध केन्द्र कौन सा था ?

उत्तर ➲ तक्षशिला

गुर्जरा लघु शिलालेख कहाँ स्थित है ?

उत्तर ➲ मध्य प्रदेश के दतिया जिले में

किस स्तंभ में अशोक ने स्वयं को मगध का सम्राट बताया है ?

उत्तर ➲ भाब्रू स्तम्भ (राजस्थान)

किस मौर्य शासक ने मध्य प्रदेश में स्थित साँची के स्तूप का निर्माण करवाया था ?

उत्तर ➲ अशोक

मेगस्थनीज ने अपनी पुस्तक इंडिका में भारतीय समाज को कितने श्रेणियों में विभाजित किया ?

उत्तर ➲ सात श्रेणियों में

भारत की उत्तर-पश्चिम सीमा पर मौर्यों के बाद किसका अधिकार हुआ?

उत्तर ➲ बैक्ट्रियन शासकों का

रूपदर्शक नामक अधिकारी का कार्य क्या था ?

उत्तर ➲ सिक्कों का परीक्षण

किस स्थान से प्राक् अशोक ब्राह्मी लिपि का पता चला है ?

उत्तर ➲ श्रीलंका स्थित अनुराधापुर

मौर्य साम्राज्य में राज्य की आय का मुख्य स्रोत भूमि कर किस अधिकारी द्वारा एकत्रित किया जाता था ?

उत्तर ➲ सीताध्यक्ष

अभिलेखों के माध्यम से भारतीय उपमहाद्वीप में शासनादेश जारी करने वाला प्रथम शासक कौन था ?

उत्तर ➲ अशोक

अशोक की रानी कौरुवाकी द्वारा दान दिये जाने का उल्लेख किस स्तंभ में मिलता हैं ?

उत्तर ➲ कौशाम्बी तथा प्रयाग के स्तम्भों में (इसे रानी का अभिलेख भी कहा जाता है)।

किससे यह प्रमाण मिलता हैं की सम्राट अशोक के बौद्ध धर्म अपनाने के बाद भी हिंदू धर्म में आस्था नहीं छोड़ी ?

उत्तर ➲ देवनामप्रिय प्रियदासी (देवों का प्यारा)

मेगस्थनीज जो एक प्रसिद्ध यूनानी राजदूत था भारत में किसके दरबार में आया था ?

उत्तर ➲ चंद्रगुप्त मौर्य

मौर्य वंश का अंतिम सम्राट कौन था ?

उत्तर ➲ बृहद्रथ

चन्द्रगुप्त मौर्य –

नंद वंश के शासक धनानंद को हरा कर चंद्रगुप्त मौर्य ने 322 ई. पू. मगध में मौर्य साम्राज्य की स्थापना की थी तथा धनानंद की पुत्री दुर्धरा से विवाह किया। चंद्रगुप्त ने चाणक्य को अपना प्रधानमंत्री बनाया, चाणक्य को कौटिल्य और विष्णुगुप्त भी कहते हैं। चाणक्य द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘अर्थशास्त्र‘ है, जिसका विषय राजनीति है।

मौर्य साम्राज्य उत्तर में हिमालय से लेकर दक्षिण में मैसूर तक, पूर्व में बंगाल से लेकर उत्तर पश्चिम में हिंदुकुश पर्वत तक तथा पश्चिम में अरब सागर तक फैला हुआ था।

यूनानी लेखकों द्वारा चन्द्रगुप्त मौर्य को दिए गए नाम –

  • प्लूटार्क द्वारा चंद्रगुप्त मौर्य को दिया गया नाम ⇒ एंड्रोकोट्स
  • जस्टिन द्वारा चंद्रगुप्त मौर्य को दिया गया नाम ⇒ सैंड्रोकोट्स

1793 ई. में सर विलियम जोन्स ने सर्वप्रथम यह बताया कि “एंड्रोकोट्स” तथा “सैंड्रोकोट्स” नाम चंद्रगुप्त मौर्य के हैं।

चंद्रगुप्त मौर्य ने 305 ई. पू. सेल्यूकस निकेटर (बेबीलोन का शासक) को पराजित किया, जिसने बाद में अपनी पुत्री कार्नेलिया (हेलेना) का विवाह चंद्रगुप्त के साथ करके उसे एरिया (काबुल), अराकोसिया (कंधार), पेरीपेमिसदाई (हेरात) तथा जेड्रोसिया (मकरान ) कुल चार प्रांत दहेज में दिए। चंद्रगुप्त एवं सेल्युकस के मध्य युद्ध का वर्णन एप्पियानस ने किया है।

सेल्यूकस निकेटर को चंद्रगुप्त मौर्य ने 500 हाथी भेंट किए। चंद्रगुप्त मौर्य के दरबार में सेल्यूकस निकेटर ने अपने राजदूत मेगास्थनीज को भेजा। मौर्य वंश की जानकारी मेगस्थनीज की पुस्तक इंडिका में मिलती है।

मौर्य वंश की जानकारी के स्रोत –

  • साहित्यिक स्त्रोत – अर्थशास्त्र, इंडिका, मुद्राराक्षस, जैन और बौद्ध ग्रंथ
  • पुरातात्विक स्त्रोत – अशोक के अभिलेख, जूनागढ़ अभिलेख, रुद्रदामन अभिलेख

चंद्रगुप्त मौर्य ने जैन गुरु भद्रबाहु से प्रभावित होकर जैन धर्म अपना लिया तथा कर्नाटक के श्रवणबेलगोला में 298 ई. पू. सलेंखना विधि द्वारा प्राण त्याग दिए। सेल्यूकस निकेटर सिकंदर का थल सेनापति था तथा सिकंदर का जल सेनापति नियार्कस था।

जस्टिन ने चंद्रगुप्त मौर्य की सेना को ‘डाकुओं की सेना‘ कहा है।

बिंदुसार –

चंद्रगुप्त मौर्य का पुत्र बिंदुसार 297 ई. पू. में मगध की गद्दी पर बैठा। बिंदुसार की माता का नाम दुर्धरा था। बिंदुसार को अमित्रघात (शत्रु विनाशक) एवं सिंहसेन के नाम से भी जानते हैं।

बिंदुसार के दरबार में सीरिया के शासक एण्टियोकस ने अपना राजदूत डाइमेक्स को भेजा था।

सीरिया के नरेश से बिंदुसार ने अंजीर, मीठी शराब तथा यूनानी दार्शनिक की मांग की थी। एण्टियोकस ने दो वस्तुएं मीठी शराब तथा अंजीर तो भेजवा दिया परंतु यूनानी दार्शनिक की मांग को ठुकरा दिया।

बिंदुसार आजीवक संप्रदाय का अनुयायी था।

बिंदुसार ने तक्षशिला के विद्रोह को दबाने के लिए अवन्ति के राज्यपाल अशोक को भेजा था। सुशीम विद्रोह को दबाने में असफल रहा था।

बिंदुसार की मृत्यु के बाद मगध का अगला सम्राट अशोक बना।

अशोक –

304 ई. पू. अशोक का जन्म पाटलिपुत्र में हुआ था। अशोक की माता सुभद्रांगी थीं। अशोक को पुराणों में अशोकवर्धन कहा गया है।

अशोक का राज्याभिषेक 269 ई. पू. हुआ। राज्याभिषेक के आठ वर्ष बाद (261 ई. पू.) अशोक ने कलिंग पर आक्रमण किया तथा कलिंग के नरसंहार को देखकर अशोक का हृदय परिवर्तित हो गया।

अशोक को उपगुप्त ने बौद्ध धर्म में दीक्षित किया था। अशोक ने कभी बौद्ध धर्म को राजकीय धर्म घोषित नहीं किया। बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए अशोक ने अपने बेटे महेंद्र तथा बेटी संघामित्रा को श्रीलंका भेजा था।

अशोक ने आजीवक संप्रदाय के अनुयायियों को रहने के लिए ‘बराबर’ की पहाड़ियों में चार गुफाएं बनवाई थीं, जिनका नाम लोमस ऋषि, कर्ण चोपार, सुदामा तथा विश्व झोपड़ी था।

संदेशों को अभिलेखों के माध्यम से जनता तक पहुँचाने वाला भारत का पहला शासक अशोक था। अशोक के अभिलेखों को तीन भागों में विभक्त किया जाता है – शिलालेख, स्तंभलेख और गुहालेख

अशोक के शिलालेख की खोज 1750 ई. में टेफेंथलर ने की। कौशाम्बी अभिलेख को ‘रानी का अभिलेख’ भी कहा जाता है। रुम्मिनदेई स्तंभ लेख सबसे छोटा है।

अशोक के अभिलेखों की भाषा प्राकृत थी जिसे 4 अलग लिपियों में लिखा गया था –

  • ब्राह्मी लिपी ⇒ यह अभिलेख भारत में मिले हैं
  • खरोष्टि लिपी ⇒ यह पाकिस्तान से मिले हैं।
  • अरमाईक लिपी ⇒ यह अफगानिस्तान से मिली हैं।
  • ग्रीक लिपी ⇒ यह अफगानिस्तान के उत्तरी सीमा से मिली हैं।

खरोष्टी लिपि दाएं से बाएं ओर लिखी जाती थी।

अशोक के अभिलेख –

पहला शिलालेखइसमें अहिंसा पर बल दिया गया है और पशुबली की निंदा की गई है।
दूसरा शिलालेखइसमें मनुष्य के साथ पशु चिकित्सा की भी चर्चा की गई है।
तीसरा शिलालेखइसमें अशोक ने तीन अधिकारी रज्जुक, युक्तक तथा प्रदेशक का चर्चा की गई है, जो धम्म के प्रचार के लिए थे।
चौथा शिलालेखइसमें भेरीघोष (युद्ध) के स्थान पर धम्मघोष (बौद्ध) के नीति का चर्चा की गई है।
पांचवाँ शिलालेखइसमें धम्म महामात्र नामक अधिकारी की चर्चा की गई है, जो धार्मिक जीवन की देख-रेख करते हैं।
छठा शिलालेखइसमें अशोक ने कहा है कि मेरा अधिकारी जनकल्याण के लिए जब चाहे मुझसे मिल सकते हैं।
सातवाँ शिलालेखयह सबसे बड़ा शिलालेख है। इसमें आत्मनियंत्रण तथा मस्तिष्क की शुद्धता का उपदेश है।
आठवाँ शिलालेखइसमें अशोक के धम्म यात्रा (तीर्थयात्रा) की चर्चा की गई है।
नौवाँ अभिलेखइसमें सच्ची भेंट एवं सच्चे शिष्टाचार का उल्लेख किया गया है।
दसवाँ अभिलेखइसमें धम्म के पालन का उपदेश दिया गया है।
ग्यारहवाँ अभिलेखइसमें धम्म की व्याख्या की गई है।
बारहवाँ अभिलेखइसमें स्त्रियों के स्थिति में सुधार के लिए स्त्री महामात्रा नामक अधिकारी की चर्चा की गई है।
तेरहवाँ अभिलेखइसमें कलिंग युद्ध की चर्चा की गई है।
चौदहवाँ अभिलेखइसमें अशोक ने जनता को धार्मिक जीवन व्यतीत करने के लिए प्रेरित किया है।

1837 ई. में जेम्स प्रिंसेप ने अशोक के अभिलेख को पढ़ने में पहली सफलता प्राप्त की थी। अधिकतर अभिलेखों में अशोक ने अपना नाम देवनाम प्रियदर्शी (देवताओं का पसंद) लिखा है।

अशोक ने खुद को मगध का सम्राट राजस्थान के भाब्रू अभिलेख में बताया है। मास्की, गुजर्रा, नेत्तुर तथा उडैगोलम अभिलेख में उसका नाम ‘अशोक‘ मिलता है।

अशोक के समय मौर्य साम्राज्य में प्रांतों की संख्या 5 थी। प्रांतों को ‘चक्र‘ कहा जाता था। धम्म यात्रा के दौरान अशोक द्वारा लुम्बिनी में भू-राजस्व की दर घटाने का उल्लेख रुम्मिनदेई स्तंभ लेख में किया गया है।

शरेकुना (कंदहार) अभिलेख ग्रीक एवं अरामेइक भाषाओं में प्राप्त हुआ है। अशोक के बौद्ध होने का सबसे प्रबल प्रमाण भाब्रू (वैराट) से प्राप्त लघु शिलालेख है। सोहगौरा (ताम्र अभिलेख) तथा महारथान अभिलेख में अकाल के समय राज्य द्वारा अनाज वितरण का उल्लेख है।

राज्याभिषेक से संबंधित मास्की के लघु शिलालेख में अशोक ने स्वयं को ‘बुद्ध शाक्य‘ कहा है।

अशोक की धम्म यात्रा –

अशोक ने लोगों को नैतिकता सिखाने के लिए जो नियम कानून की संहिता बनाई उसे ही धम्म कहते हैं। अशोक का धम्म स्वनियंत्रण पर आधारित था, अशोक ने कहा है कि व्यक्ति अपने माता-पिता की आज्ञा मानें, व्यक्ति ब्राह्मण तथा भिक्षूक का आदर करें, व्यक्ति-दास तथा सेवकों के प्रति उदार रहे, व्यक्ति को जिओ-और-जिने-दो का पालन करना चाहिए।

अशोक के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में धम्म के प्रचार के लिए भेजे गए प्रचारक –

धर्म प्रचारकक्षेत्र
महेंद्र एवं संघमित्राश्रीलंका
सोन एवं उत्तरासुवर्णभूमि (वर्मा)
महारक्षितयवन राज्य
मज्झांतिककश्मीर और गांधार

(Maurya Samrajya) मौर्य साम्राज्य में सैन्य व्यवस्था –

मेगस्थनीज के अनुसार सेना की देखरेख के लिए अलग एक विभाग था। इस विभाग में 30 सदस्य थे। उच्च अधिकारियों को महामात्रा कहा जाता था। अर्थशास्त्र में गुप्तचर को ‘गूढ़पुरुष‘ कहा गया है।

भ्रमणशील गुप्तचरों को ‘संचरा‘ तथा एक जगह रहने वाले गुप्तचरों को ‘संस्था‘ कहा जाता था।

न्यायालय दो प्रकार के थे –

  1. धर्मस्थीय (दीवानी)
  2. कंटकशोधन (फौजदारी)

कौटिल्य के अनुसार राजा को परिस्थिति के अनुसार 3 प्रकार का युद्ध करना चाहिए –

  • प्रकाशयुद्ध – आमने-सामने का युद्ध।
  • कूट युद्ध – चालाकी तथा छलबाजी से युद्ध।
  • तृष्णी युद्ध – अप्रत्यक्ष युद्ध/शत्रु राज्य में गृहयुद्ध छिड़वा देना।

(Maurya Samrajya) मौर्य साम्राज्य के प्रमुख अध्यक्ष –

शुल्काध्यक्षव्यापार से प्राप्त कर/चुंगी एकत्रित करना।
सीताध्यक्षकृषि विभाग
लक्षणाध्यक्षटकसाल का अध्यक्ष।
हस्त्याध्यक्षहाथियों की देखभाल करने वाला।
पौतवाध्यक्षमाप तौल के मान को नियंत्रित करने वाला।
अकाराध्यक्षखानमंत्री
सूत्राध्यक्षवस्त्र उद्योग मंत्री
अश्वाध्यक्षघोड़ों की देखभाल करने वाला
सन्निधाताराजकीय कोष का अध्यक्ष

मेगस्थिनीज ने आर्थिक आधार पर भारतीय समाज को 7 वर्गों में बांटा है –

  1. पशुपालक – ये पशुपालन का कार्य करते थे।
  2. कृषक – मेगस्थनीज ने 7 वर्गों में कृषकों की संख्या सर्वाधिक बताया है।
  3. निरीक्षक – ये समाज में व्यवस्था का निरीक्षण करते थे।
  4. व्यापारी शिल्पी – ये अधिकांशत: नगरों में निवास करते थे।
  5. सैनिक – किसानों के बाद समाज में सैनिक सर्वाधिक संख्या में थे।
  6. दार्शनिक – इसके अन्तर्गत पुजारी, भिक्षु तथा विद्वान आदि आते थे।
  7. मंत्री – समाज में इसके अन्तर्गत शासक वर्ग आता था।

सरकारी भूमि ‘सीता‘ कहलाती थी । राजकीय भूमि की व्यवस्था करने वाला प्रधान अधिकारी को ‘सीताध्यक्ष‘ कहा जाता था।

राजुक, युक्त, प्रादेशिक, धम्ममहामात्र स्त्रयाध्यक्ष और ब्रजभूमिक मौर्य साम्राज्य के प्रमुख प्रशासनिक पदाधिकारी थे।

शासन की सुविधा के लिए केंद्रीय प्रशासन अनेक विभागों में बंटा हुआ था, जिसे ‘तीर्थ‘ कहा जाता था। अर्थशास्त्र में 18 तीर्थ तथा 26 अध्यक्षों का उल्लेख मिलता है।

बिना वर्षा के उपजाऊ भूमि ‘अदेवमातृक‘ कहलाती थी।

मौर्य साम्राज्य से सम्बंधित मौर्यकालीन वास्तुकला –

  • मौर्यकाल में लकड़ी के भवन हुआ करते थे, जो वर्तमान पटना से मिले हैं।
  • मौर्यकाल में पत्थर के कुशल कारीगर होते थे।
  • अशोक ने मध्य प्रदेश में साँची का स्तूप बनवाया है, जो सबसे बड़ा स्तूप है।
  • अशोक ने उत्तर प्रदेश के सारनाथ में अशोक स्तंभ बनवाया, जिस पर 4 पत्थर के शेरों को एक ही जगह रखा गया है, जो अंहिसा का सूचक हैं, यही भारत का राष्ट्रीय चिन्ह भी है।

मौर्य वंश का अंतिम शासक बृहद्रथ था।
बृहद्रथ की हत्या उसके सेनापति पुष्यमित्र शुंग ने 184 ई. पू. में करके शुंग वंश की स्थापना किया।

प्राचीन भारत के इन Important MCQ को भी हल करें –

FAQ (Maurya Samrajya) मौर्य साम्राज्य mcq in hindi –

मौर्य साम्राज्य की स्थापना कैसे हुई ?

नंद वंश के शासक धनानंद को हरा कर चंद्रगुप्त मौर्य ने 322 ई. पू. मगध में मौर्य साम्राज्य की स्थापना की थी तथा धनानंद की पुत्री दुर्धरा से विवाह किया। चंद्रगुप्त ने चाणक्य को अपना प्रधानमंत्री बनाया, चाणक्य को कौटिल्य और विष्णुगुप्त भी कहते हैं। चाणक्य द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘अर्थशास्त्र’ है, जिसका विषय राजनीति है।

मौर्य वंश का अंतिम सम्राट कौन था ?

मौर्य वंश का अंतिम शासक बृहद्रथ था।

मौर्य वंश के बाद कौन सा वंश है ?

मौर्य वंश का अंतिम शासक बृहद्रथ था। बृहद्रथ की हत्या उसके सेनापति पुष्यमित्र शुंग ने 184 ई. पू. में करके शुंग वंश की स्थापना किया।

मौर्य वंश में कौन कौन से राजा हुए ?

मोर्य शासक → चन्द्रगुप्त मौर्य → बिन्दुसार → अशोक → दशरथ मौर्य

मौर्य वंश का सबसे शक्तिशाली राजा कौन था ?

मौर्य वंश का सबसे शक्तिशाली राजा अशोक था। अशोक का राज्याभिषेक 269 ई. पू. हुआ। राज्याभिषेक के आठ वर्ष बाद (261 ई. पू.) अशोक ने कलिंग पर आक्रमण किया तथा कलिंग के नरसंहार को देखकर अशोक का हृदय परिवर्तित हो गया।

मौर्य वंश का पहला शासक कौन था ?

मौर्य वंश का पहला शासक चंद्रगुप्त मौर्य था। नंद वंश के शासक धनानंद को हरा कर चंद्रगुप्त मौर्य ने 322 ई. पू. मगध में मौर्य साम्राज्य की स्थापना की थी तथा धनानंद की पुत्री दुर्धरा से विवाह किया। चंद्रगुप्त ने चाणक्य को अपना प्रधानमंत्री बनाया, चाणक्य को कौटिल्य और विष्णुगुप्त भी कहते हैं। चाणक्य द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘अर्थशास्त्र’ है, जिसका विषय राजनीति है।

धन्यवाद !

(Maurya Samrajya) मौर्य साम्राज्य mcq in hindi के बारे में और जानने के लिए यहाँ click करें।

4 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here