70+ भारत की नदियाँ – Bharat ki Nadiyan MCQ in Hindi GK Quiz

bharat ki nadiyan mcq in hindi gk quiz

भारत की नदियाँ GK Quiz – Bharat ki Nadiyan MCQ in Hindi के Objective GK Question के Mock Test देकर Bharat ki Nadiyan/भारत की नदियाँ के Important MCQ in Hindi के प्रश्न उत्तर को आसानी से solve कर पायेंगे।

(भारत की नदियाँ) Bharat ki Nadiyan MCQ in Hindi GK Quiz –

Results

#1. तिब्बत में इनमें से किस नदी को ‘सांग्पो’ भी कहा जाता है? [SSC CPO 2017, SSC CGL 2016, SSC 2007]

#2. तलछट को प्रवाहित करने वाली भारत की प्रमुख नदी कौन-सी है? [SSC CPO 2012]

#3. इनमें से नर्मदा नदी का उद्गम स्थल कौन सा है ? [SSC CPO 2017, MPPSC 1993/1998]

#4. इनमें से कौन सी नदियाँ सुन्दरवन डेल्टा का निर्माण करती है ? [MPPSC Pre 2014]

#5. इनमें से कौन सी नदी भारत से निकल कर पाकिस्तान में जाती है? [SSC CGL 2017]

#6. गंगा नदी का मुख्य स्रोत इनमें से क्या है ? [SSC 2000]

#7. बंगाल की खाड़ी में इनमें से कौन सी नदी नहीं गिरती है ? [Uttarakhand PCS 2006]

  • ब्रह्मपुत्र, कृष्णा, कावेरी, गोदावरी, महानदी, गंगा ये सभी प्रमुख नदियाँ बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं।

#8. इनमें से कौन सी नदी भारतीय मरुस्थल की एक महत्वपूर्ण नदी है ? [SSC 2009]

#9. केदारनाथ से रूद्र प्रयाग के मध्य इनमें से कौन सी नदी बहती है ? [MPPSC 2016]

#10. इनमें से किस नदी का मुहाना (डेल्टा) नहीं है? [SSC CGL 2016, SSC CGL 2011, UPPCS 2006]

नर्मदा तथा ताप्ती नदी डेल्टा नहीं बनाती हैं।

#11. इनमें से कौन सी नदी भारत की सबसे लम्बी नदी है ? [SSC CHSL 2016]

#12. इनमें से कौन सी नदी डेल्टा का निर्माण नहीं करती है ? [Chhattisgarh PSC 2010, MPPSC 2013]

  • नर्मदा तथा ताप्ती नदी डेल्टा नहीं बनाती हैं।

#13. कावेरी नदी का उद्गम स्थल इनमें से कौन सा है ? [UP RO/ARO 2013, UPPCS 2011]

#14. इनमें से सिंधु नदी का उद्गम कौन सा है ? [SSC CGL 2011]

#15. गंगा नदी का अपवाह इनमें से क्या है ? [UP RO/ARO 2013]

#16. इनमें से कौन सी नदी सतपुड़ा और विंध्य के बीच बहती है ? [SSC CHSL 2012, SSC MTS 2014, UPSC CAPF 2016]

  • नर्मदा नदी सतपुड़ा पर्वत श्रेणी तथा विंध्य पर्वत श्रेणी के बीच से होकर बहती है।
  • सतपुड़ा पर्वत श्रेणी नर्मदा नदी तथा ताप्ती नदी के बीच स्थित है।

#17. प्रायद्वीपीय भारत की कौन सी नदी है जो एकमात्र बारहमासी नदी है ? [SSC CGL 2016]

#18. गंगा नदी का अधिकतर भाग इनमें से किस राज्य से होकर बहती है? [SSC CPO 2016]

#19. इनमें से कौन सी नदी विभ्रंश घाटी (रिफ्टवैली) से होकर बहती है? [SSC CGL 2002, BPSC 2000, UPPCS 2004/2007/2010]

  • नर्मदा नदी तथा ताप्ती नदी विभ्रंश घाटी (रिफ्टवैली) से होकर बहती है।

#20. इनमें से कौन सी नदी भारत की सबसे बड़ी प्रायद्वीपीय नदी है? [SSC CGL 2016, UP RO/ARO 2014]

#21. भागीरथी नदी का उद्गम स्थल इनमें से कहाँ है ? [MPPSC 2013, Chhattisgarh PSC 2010, Uttarakhand PCS 2006]

#22. इनमें से कौन सी नदी ज्वार बनाती है? [UPPCS Pre 2008]

#23. इनमें से कौन सी नदी "बिहार का शोक" है ? [SSC CPO 2016, SSC 2008]

#24. सिंधु जल समझौते में इनमें से कौन सी नदी भारत के अधिकार क्षेत्र में आती है ? [SSC CHSL 2017]

  • भारत – व्यास नदी, रावी नदी तथा सतलुज नदी
  • पाकिस्तान – सिंधु नदी, चिनाब नदी तथा झेलम नदी

#25. सिंधु, गंगा के साथ किस नदी प्रणाली से भारत के उत्तरी मैदान बने हैं ? [SSC CGL 2017]

#26. गंगा नदी में इनमें से कौन सी सहायक नदी बाएं से नहीं मिलती है? [Uttarakhand PCS 2014]

  • गंगा नदी के बायीं ओर से मिलने वाली सहायक नदियाँ – रामगंगा नदी, गोमती नदी, घाघरा नदी, गंडकी नदी और कोसी नदी
  • गंगा नदी के दायीं ओर से मिलने वाली सहायक नदियाँ – यमुना नदी, सोन नदी और दामोदर नदी

#27. दो पर्वत श्रेणियों के बीच इनमें से कौन सी पश्चिम वाहिनी नदी बहती है? [UPPCS 2012]

#28. सोन, नर्मदा तथा महानदी इनमें से कहाँ से निकलती है ? [BPSC 2000-01]

#29. इनमें से कौन सी नदी अपना रास्ता बदलने की लिए कुख्यात है ? [SSC 2008, UP RO/ARO 2013, UPPCS 2016]

#30. चम्बल नदी का उद्गम स्थल इनमें से कौन सा है ? [RAS/RTS 2006]

#31. बांग्लादेश में प्रवेश करने के बाद गंगा नदी को इनमें से किस नदी के नाम से जाना जाता है? [UPPCS 2016, Uttarakhand Lower 2011]

#32. सिंधु नदी तथा सतलज नदी के बीच स्थित हिमालय के भाग को क्या कहा जाता है ? [MPPSC 2007]

  • पंजाब/कश्मीर हिमालय – सिंधु नदी तथा सतलज नदी के बीच
  • असम हिमालय – तीस्ता नदी तथा दिहांग नदी के बीच
  • नेपाल हिमालय – काली नदी तथा तीस्ता नदी के बीच
  • कुमाऊं हिमालय – सतलज नदीतथा काली नदी के बीच

#33. इनमें से कौन सा स्थान भागीरथी और अलकनंदा का संगम है ? [SSC 2014, MPPSC 2015, UPPCS 2016, SSC CGL 2016, SSC CHSL 2015]

#34. भारत की किस तीन नदियों का स्रोत अमरकंटक क्षेत्र है? [UPSC CDS 2010, IAS 2003]

#35. इनमें से किस नदी को दक्षिण गंगा के नाम से जाना जाता है ? [SSC 2008, UPPCS 2015, UPPSC 2015]

#36. मंदाकिनी नदी इनमें से किस नदी से सम्बंधित है ? [Uttarakhand PCS 2006]

  • मंदाकिनी नदी अलकनन्दा नदी की एक मुख्य उपनदी है।

#37. इनमें से कौन सी नदी भारत की पश्चिम की तरफ बहने वाली नदी है ? [UPSC CDS 2014]

  • पश्चिम की तरफ बहने वाली नदी – साबरमती नदी, लूनी नदी, नर्मदा नदी, ताप्ती नदी, घग्गर नदी, माही नदी

#38. अरुणाचल प्रदेश में ब्रह्मपुत्र नदी को इनमें से क्या कहा जाता है ? [SSC 2000]

#39. इनमें से किन नदियों की सम्मिलित धारा को ‘मेघना’ कहा जाता है ? [SSC 2002, SSC CHSL 2017]

#40. सिंधु जल समझौते के अनुसार भारत को सिंधु नदी से सिंचाई, ऊर्जा उत्पन्न करने और परिवहन उद्देश्यों के लिए कितना जल उपयोग करने की अनुमति है? [SSC CHSL 2017]

#41. इनमें से कौन सी नदी इन सभी में अलग है ? [SSC CHSL 2017]

  • कृष्णा, कावेरी, गोदावरी पूर्व की तरफ बहती है।
  • नर्मदा और तापी पूर्व से पश्चिम विभ्रंश-घाटी से होकर बहती है।

#42. इनमें से किन श्रेणियों के बीच नर्मदा नदी प्रवाहित होती है ? [UPPCS 2006]

#43. इनमें से किस नदी का उद्गम स्थल नेपाल में है तथा वह गंगा नदी में आकर मिलती है? [SSC CGL 2017]

#44. काली नदी तथा तीस्ता नदी के बीच हिमालय का कौन सा भाग है ? [SSC CHSL 2017]

  • पंजाब/कश्मीर हिमालय – सिंधु नदी तथा सतलज नदी के बीच
  • असम हिमालय – तीस्ता नदी तथा दिहांग नदी के बीच
  • नेपाल हिमालय – काली नदी तथा तीस्ता नदी के बीच
  • कुमाऊं हिमालय – सतलज नदीतथा काली नदी के बीच

#45. इनमें से किस हिमनद से ‘ब्रह्मपुत्र’ नदी निकलती है ? [SSC 2002]

#46. इनमें से किस नदी की सहायक नदी तवा नदी है ? [SSC CHSL 2017, MPPSC Pre 2016]

#47. इनमें से कौन सी नदी प्रायद्वीपीय भारत की सबसे लंबी नदी है ? [SSC CGL 2016, Uttarakhand PCS 2016, SSC CHSL 2013, SSC CGL 2004]

#48. उड़ीसा में अपना डेल्टा इनमें से कौन सी नदी बनाती है? [UP RO/ARO 2014]

#49. इनमें से किस नदी का स्रोत तिब्बत में मानसरोवर झील के पास है ? [BPSC (Pre) 1994]

#50. गंगा में दक्षिणी ओर से इनमें से कौन सी नदी मिलती है ? [SSC 2002]

#51. अमरकंटक पठार किस नदी का उद्गम स्थल है ? [UPSC CDS 2013, RAS/RTS 2006, UPPCS 2008, IAS (Pre) 2007]

#52. वृद्ध गंगा इनमें से किस नदी को कहा जाता है? [SSC CGL 2008]

#53. इनमें से किनके बीच कावेरी जल-विवाद है ? [BPSC (Pre) 1997]

#54. गंगा नदी तथा ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम स्थान इनमें से कहाँ है ? [SSC CHSL 2017]

#55. इनमें से कौन सी नदी उत्तर-पूर्वी भारत में बहने वाली नदी है ? [SSC 2005]

#56. इनमें से कौन सी नदी है जो लद्दाख एवं जास्कर पर्वत श्रेणियों के मध्य से प्रवाहित होती है? [UPPCS (Pre) 2006/2004]

#57. भारत के निम्नलिखित नदी बेसिनों में से किसकी वार्षिकी जलक्षमता अधिकतम है? [UPPCS (Pre) 2007]

#58. किशनगंगा इनमें से किसकी सहायक नदी है ? [UPPCS 2013]

#59. ताप्ती नदी का उद्गम स्थल तथा मुहाना इनमें से कौन सा है ? [MPPSC (Pre) 1992]

#60. इनमें से कौन सी हिमालयी नदियाँ है ? [SSC CHSL 2017]

#61. यमुना नदी का उद्गम स्थल इनमें से कौन सा है ? [Uttarakhand UDA/LDA 2007]

#62. इनमें से किन तीन नदियों का स्रोत वृहत् हिमालय में मानसरोवर झील के निकट है ? [UPSC CAPF 2014]

#63. इनमें से कौन सा राज्य नर्मदा नदी की घाटी/द्रोणी का हिस्सा नहीं है? [SSC CGL 2010, UPSC CDS 2013]

#64. इनमें से कौन सी नदी सिन्धु नदी की सबसे बड़ी सहायक (Tributary) नदी है ? [MPPSC (Pre) 2006]

#65. “ब्रह्मपुत्र” नदी को अन्य किस किस नाम से जाना जाता है ? [SSC CPO 2016]

#66. हिमालय के पार से इनमें से कौन सी नदी निकलती है ? [SSC CHSL 2015]

#67. इनमें से कौन नर्मदा एवं ताप्ती नदियों के मध्य स्थित है ? [UPPCS 2007/2002]

#68. दक्षिणी प्रायद्वीप भारत में देश के दूसरे सबसे बड़े नदी क्षेत्र का निर्माण इनमें से कौन सी नदी करती है ? [SSC CGL 2016]

#69. इनमें से किस राज्य से होकर कावेरी नदी प्रवाहित होती है ? [MPPSC (Pre) 2006]

#70. दक्षिण भारत की नदियों का अपवाह तंत्र इनमें से कौन सा है ? [UPPCS (Pre) 2014]

Finish

भारत की नदियाँ – Bharat ki Nadiyan

भारत की नदियों को दो भागों में विभाजित किया जा सकता है –

  • हिमालयी नदियाँ – सिंधु नदी तंत्र, गंगा नदी तंत्र, ब्रह्मपुत्र नदी तंत्र  
  • प्रायद्वीपीय नदियाँ – नर्मदा नदी, ताप्ती नदी, कृष्णा नदी, गोदावरी नदी इत्यादि।

सिंधु नदी –

  • उद्गम स्थल – तिब्बत में मानसरोवर झील 
  • मुहाना – अरब सागर 
  • सहायक नदियाँ – झेलम नदी, चिनाब नदी, रावी नदी, सतलुज नदी, व्यास नदी
  • सिंधु नदी भारत, चीन तथा पाकिस्तान इन तीन देशों से होकर बहती है। 
  • सिंधु नदी चीन के तिब्बत में मानसरोवर नदी से निकलती हुई भारत के भारत के लद्दाख से होते हुए पाकिस्तान में प्रवेश करती है तथा अरब सागर में गिर जाती है। 
  • भारत में सिंधु नदी की दाईं ओर लेह शहर स्थित है। 
  • सिंधु नदी तंत्र की दो नदियाँ सिंधु और सतलुज तिब्बत से आती है। 
  • 1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल समझौता (Indus river treaty) हुआ था।

चिनाब नदी –

  • उद्गम स्थल – बारालाचा दर्रा (हिमाचल प्रदेश)
  • मुहाना – सिंधु नदी 
  • चिनाब नदी सिंधु नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है। 
  • हिमाचल प्रदेश में चिनाब नदी को चंद्रभागा नदी भी कहा जाता है।

झेलम नदी –

  • उद्गम स्थल – बैरीनाग झील (जम्मू कश्मीर)
  • मुहाना – चिनाब नदी 
  • झेलम नदी के तट पर श्रीनगर स्थित है।

रावी नदी –

  • उद्गम स्थल – रोहतांग दर्रा (हिमाचल प्रदेश)
  • मुहाना – चिनाब नदी

सतलुज नदी –

  • उद्गम स्थल – राकसताल (मानसरोवर झील, तिब्बत)
  • मुहाना – चिनाब नदी
  • भाखड़ा बांध सतलुज नदी पर स्थित है।

व्यास नदी –

  • उद्गम स्थल – रोहतांग दर्रा (हिमाचल प्रदेश)
  • मुहाना – सतलुज नदी
  • सतलुज और व्यास नदी का संगम पंजाब के हरिके क्षेत्र में होता है वहीं पर इंदिरा गाँधी नहर (भारत की सबसे लम्बी नहर) स्थित है।

ब्रम्हपुत्र नदी –

  • उद्गम स्थल – मानसरोवर झील (तिब्बत)
  • मुहाना – बंगाल की खाड़ी 
  • ब्रम्हपुत्र नदी तीन देशों भारत, चीन तथा बांग्लादेश में बहती है, तथा यह भारत की सबसे चौड़ी नदी है।
  • ब्रम्हपुत्र की सहायक नदी जो बायीं ओर से मिलती है – दिबांग, लोहित, धनसिरी, कोपीली नदी 
  • ब्रम्हपुत्र की सहायक नदी जो दायीं ओर से मिलती है – तीस्ता, संकोश, मानस, सुबनसिरी 
  • माजुली द्वीप जो दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है ब्रम्हपुत्र नदी (असम) पर ही है।

ब्रम्हपुत्र नदी के अन्य नाम –

तिब्बतयारलुंग सांग्पो
अरुणाचल प्रदेशदिहांग
असमब्रम्हपुत्र
बांग्लादेशजमुना

गंगा नदी –

  • भारत की सबसे लम्बी नदी गंगा नदी (2525 किमी.) दो देशों भारत और बांग्लादेश से गुजरती है। 
  • गंगा नदी भारत के 5 राज्यों से गुजरती है – उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल 
  • गंगा नदी को 2008 में राष्ट्रिय नदी घोषित कर दिया गया था। 
  • गंगा नदी का उद्गम स्थल – भागीरथी नदी जो गंगोत्री हिमानी से निकलती है तथा अलकनंदा नदी जो सतोपंथ हिमानी से निकलती है इन दोनों नदियों के संगम देवप्रयाग में होता है, इन दोनों नदियों के संगम से ही गंगा नदी बनी है।

अलकनंदा नदी की सहायक नदी तथा संगम स्थल –

  • अलकनंदा + धौलीगंगा ⇒ विष्णुप्रयाग
  • अलकनंदा + नंदाकिनी ⇒ नंदप्रयाग 
  • अलकनंदा + पिंडार नदी ⇒ कर्णप्रयाग 
  • अलकनंदा + मन्दाकिनी ⇒ रुद्रप्रयाग
  • अलकनंदा + भागीरथी ⇒ देवप्रयाग

ये सभी प्रयाग उत्तराखंड में स्थित है।

  • केदारनाथ मन्दाकिनी नदी के तट पर स्थित है। 
  • गंगा नदी द्वारा प्रवेश किया गया सबसे पहला मैदानी क्षेत्र – हरिद्वार 
  • सबसे पहली गंगा नदी की सहायक नदी रामगंगा है जो उत्तराखंड से निकलती हुई उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आकर गंगा नदी से मिल जाती है। 
  • उत्तराखंड के बन्दरपूँछ से यमुनोत्री हिमानी से निकलती हुई यमुना नदी (कालिंदी नदी) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आकर गंगा नदी से मिल जाती है। 
  • गंगा नदी की सबसे लम्बी सहायक नदी यमुना नदी है तथा यमुना नदी को कालिंदी नदी भी कहा जाता है।

यमुना नदी की सहायक नदी –

  • चम्बल नदी (इंदौर, मध्यप्रदेश)
  • बेतवा नदी (विंध्य पर्वत, मध्यप्रदेश)
  • केन नदी (कैमूर पहाड़ी, मध्यप्रदेश)

यमुना नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी चम्बल नदी है।

  • गोमती नदी उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के मैदानी भाग में स्थित फुलहर झील से निकलती हुई गाजीपुर में गंगा नदी से मिल जाती है। 
  • नेपाल से निकलने वाली काली नदी जिसे भारत में शारदा नदी कहा जाता है तथा नेपाल की ही नदी कर्णाली जो भारत में घाघरा नदी से जानी जाती है, इन दोनों नदी के संगम को घाघरा नदी कहा जाता है तथा यह घाघरा नदी बिहार के छपरा में आकर गंगा नदी से मिल जाती है। 
  • गंडक नदी नेपाल से निकलकर बिहार के सोनपुर में गंगा नदी से मिल जाती है। 
  • कोसी नदी नेपाल से निकलकर बिहार के कुर्सेला में गंगा नदी से मिल जाती है।
  • कोसी नदी को “बिहार का शोक” कहा जाता है तथा अपना रास्ता बदलने के लिए कुख्यात है।
  • अमरकंटक पहाड़ी से सोन नदी निकल कर पटना के समीप गंगा नदी से मिल जाती है।
  • महानंदा नदी जो दार्जलिंग की पहाड़ी से निकलकर फरक्का बैराज में गंगा नदी से मिल जाती है। 
  • महानंदा नदी भारत में गंगा नदी की आखिरी सहायक नदी है।
  • गंगा नदी फरक्का बैराज से दो धाराओं हुगली तथा पद्मा नदी में बँट जाती है। 
  • हुगली पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर जाती है तथा पद्मा नदी बांग्लादेश में प्रवेश कर जाती है। 
  • हुगली नदी के तट पर कोलकाता शहर बसा है। 
  • हुगली नदी में इसकी सहायक नदी दामोदर नदी छोटानागपुर पठार से निकलती हुई इसमें मिल जाती है। 
  • पश्चिम बंगाल का शोक” दामोदर नदी को कहा जाता है।
  • बांग्लादेश में गंगा नदी को पद्मा नदी कहते है तथा ब्रम्हपुत्र नदी को जमुना नदी कहते हैं। 
  • बांग्लादेश में पद्मा नदी तथा जमुना नदी के संगम को मेघना नदी कहते हैं तथा यह मेघना नदी आगे बढ़ती हुई बंगाल की खाड़ी में गिर जाती है तथा दुनिया के सबसे बड़े डेल्टा “सुंदरबन डेल्टा” का निर्माण करती है।

महत्वपूर्ण तथ्य –

  • अलकनंदा तथा भागीरथी के संगम को गंगा कहा जाता है। 
  • हुगली नदी के तट पर प्रमुख शहर कोलकाता बसा हुआ है। 
  • गंगा और ब्रह्मपुत्र की संयुक्त जलधारा बांग्लादेश में मेघना कहलाती है। 
  • गंगा की पहली सहायक नदी रामगंगा है। 
  • गंगा की आखिरी सहायक नदी महानंदा है।
  • गंगा नदी के तट पर बसे प्रमुख शहर – प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, पटना
  • गंगा की सबसे लंबी सहायक नदी यमुना नदी है। 
  • गंगा नदी हरिद्वार से मैदानी क्षेत्र में प्रवेश करती है।
  • बिहार का शोक :- कोसी नदी
  • बंगाल का शोक:- दामोदर नदी
  • गोमती, गंगा की सहायक नदी है जिसका उद्गम स्थल मैदानी भाग है।

प्रायद्वीपीय नदियाँ –

प्रायद्वीपीय नदियाँ मानसूनी नदियाँ होती है, गर्मी के मौसम में इन नदियों का पानी सुख जाता है। 

दक्षिण भारत की नदियों को दो भागों में बाँटा गया है –

  • बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली नदियाँ – दामोदर, स्वर्णरखा, वैतरणी, ब्राह्मणी, महानदी, गोदावरी, कृष्णा, कावेरी, पेन्नार, वैगई, ताम्रपाणी
  • अरब सागर में गिरने वाली नदियाँ – साबरमती, माही, नर्मदा, ताप्ती, मांडवी, जुवारी, शरावती, गंगावेली,पेरियार, भरतपूजा

बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली भारत की नदियाँ

दामोदर नदी –

  • उद्गम स्थल – छोटानागपुर पठार (झारखण्ड)
  • बहाव क्षेत्र – झारखण्ड ⮕ पश्चिम बंगाल ⮕ बंगाल की खाड़ी 
  • मुहाना – बंगाल की खाड़ी
  • हुगली की सहायक नदी – दामोदर नदी

स्वर्णरखा नदी –

  • उद्गम स्थल – रांची का पठार (झारखण्ड)
  • बहाव क्षेत्र – झारखण्ड ⮕ उड़ीसा ⮕ पश्चिम बंगाल ⮕ बंगाल की खाड़ी
  • मुहाना – बंगाल की खाड़ी

बैतरणी नदी –

  • उद्गम स्थल – क्योंझर पठार (उड़ीसा)
  • बहाव क्षेत्र – उड़ीसा ⮕ बंगाल की खाड़ी
  • मुहाना – बंगाल की खाड़ी

ब्राह्मणी नदी –

  • उद्गम स्थल – झारखण्ड की शंख नदी और कोयल नदी के उड़ीसा के राउरकेला में संगम के बाद ब्राह्मणी नदी कहलाती है।
  • बहाव क्षेत्र – उड़ीसा ⮕ बंगाल की खाड़ी
  • मुहाना – बंगाल की खाड़ी

महानदी –

  • उद्गम स्थल – सिंहावा पहाड़ी (छत्तीसगढ़)
  • बहाव क्षेत्र – छत्तीसगढ़ ⮕ उड़ीसा ⮕ बंगाल की खाड़ी
  • मुहाना – बंगाल की खाड़ी
  • महानदी की सहायक नदियाँ – तेल नदी तथा जोंक नदी 
  • महानदी उड़ीसा के कटक शहर में डेल्टा का निर्माण करती है।

गोदावरी नदी –

  • उद्गम स्थल – त्रयंबकेश्वर, नासिक (महाराष्ट्र)
  • बहाव क्षेत्र – महाराष्ट्र ⮕ छत्तीसगढ़ ⮕ तेलंगाना ⮕ आंध्र प्रदेश ⮕ बंगाल की खाड़ी 
  • मुहाना – बंगाल की खाड़ी
  • गोदावरी नदी दक्षिण भारत की सबसे लम्बी नदी (1465 किमी.) है तथा यह भारत की दूसरी सबसे लम्बी नदी है। 
  • गोदावरी नदी के अन्य नाम – वृद्ध गंगा, बूढ़ी गंगा, दक्षिण गंगा 
  • गोदावरी नदी की सहायक नदियाँ – इंद्रावती, प्राणहिता, पूर्णा, वर्धा, पेनगंगा, सबरी, वेनगंगा, मंजीरा 
  • मंजीरा एक मात्र सहायक नदी है जो गोदावरी नदी में दायीं ओर से आकर मिलती है बाकि सभी बायीं ओर से आकर मिलती है।

कृष्णा नदी –

  • उद्गम स्थल – महाबलेश्वर, पश्चिमी घाट (महाराष्ट्र)
  • बहाव क्षेत्र – महाराष्ट्र ⮕ कर्नाटक ⮕ तेलंगाना ⮕ आंध्र प्रदेश ⮕ बंगाल की खाड़ी
  • मुहाना – बंगाल की खाड़ी
  • कृष्णा नदी प्रायद्वीपीय भारत की दूसरी सबसे लम्बी नदी है तथा आंध्रप्रदेश में विजयवाड़ा के पास यह डेल्टा बनाती है। 
  • कृष्णा नदी की सहायक नदी कोयना नदी को महाराष्ट्र की जीवनधारा या जीवनरेखा कहा जाता है। 
  • कृष्णा नदी की सहायक नदी मुसी नदी के तट पर हैदराबाद शहर स्थित है। 
  • कृष्णा नदी की सहायक नदियाँ – तुंगभद्रा, भीमा, घाटप्रभा, मालप्रभा, मूसी, कोयना 
  • भीमा तथा मूसी सहायक नदियाँ कृष्णा नदी में बायीं ओर से आकर मिलती है बाकि सभी दायीं ओर से आकर मिलती है।

पेन्नार नदी –

  • उद्गम स्थल – कर्नाटक के कोलार 
  • बहाव क्षेत्र – कर्नाटक ⮕ आंध्र प्रदेश ⮕ बंगाल की खाड़ी
  • मुहाना – बंगाल की खाड़ी

कावेरी नदी –

  • उद्गम स्थल – ब्रम्हगिरी पहाड़ी (कर्नाटक)
  • बहाव क्षेत्र – कर्नाटक ⮕ तमिलनाडु ⮕ बंगाल की खाड़ी
  • मुहाना – बंगाल की खाड़ी
  • कावेरी नदी दक्षिण भारत की एकमात्र सदाबहार नदी है जिसमे सालभर पानी रहता है तथा इसे “दक्षिण भारत की गंगा” भी कहते हैं।

वैगई नदी –

  • उद्गम स्थल – पाक की खाड़ी (तमिलनाडु)
  • मुहाना – बंगाल की खाड़ी

ताम्रपर्णी नदी –

  • उद्गम स्थल – मन्नार की खाड़ी (तमिलनाडु)
  • मुहाना – बंगाल की खाड़ी

अरब सागर में गिरने वाली भारत की नदियाँ

लूनी नदी –

  • उद्गम स्थल – अरावली पहाड़ी (अजमेर, राजस्थान)
  • बहाव क्षेत्र – राजस्थान ⮕ गुजरात ⮕ कच्छ के रण 
  • लूनी नदी को मरुस्थलीय नदी भी कहते हैं तथा यह नदी गुजरात में कच्छ के रण में विलुप्त हो जाती है।

साबरमती नदी –

  • उद्गम स्थल – अरावली पर्वत (उदयपुर, राजस्थान)
  • बहाव क्षेत्र – राजस्थान ⮕ गुजरात ⮕ खंभात की खाड़ी (अरब सागर)
  • साबरमती नदी के तट पर अहमदाबाद तथा गांधीनगर स्थित है।

माही नदी –

  • उद्गम स्थल – विंध्याचल पर्वत श्रेणी (मध्य प्रदेश)
  • बहाव क्षेत्र – मध्य प्रदेश ⮕ राजस्थान ⮕ गुजरात ⮕ खंभात की खाड़ी (अरब सागर)
  • माही नदी कर्क रेखा को दो बार काटती है।

नर्मदा नदी –

  • उद्गम स्थल – अमरकंटक पहाड़ी की पश्चिमी ढाल (मध्य प्रदेश)
  • बहाव क्षेत्र – मध्य प्रदेश ⮕ महाराष्ट्र ⮕ गुजरात ⮕ खंभात की खाड़ी (अरब सागर)
  • नर्मदा नदी को मध्य प्रदेश की जीवनधारा कहा जाता है तथा यह भ्रंश घाटी से होकर बहती है। 
  • नर्मदा नदी विंध्य और सतपुड़ा पर्वत श्रेणी के मध्य से होकर बहती है। 
  • नर्मदा नदी ज्वारनदीमुख या एश्चुयरी का निर्माण करती है। 
  • नर्मदा नदी तथा सोन नदी दोनों अमरकंटक पहाड़ी से निकलती है मगर विपरीत दिशा में बहती है।

ताप्ती नदी –

  • उद्गम स्थल – मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से 
  • बहाव क्षेत्र – मध्य प्रदेश ⮕ महाराष्ट्र ⮕ गुजरात ⮕ खंभात की खाड़ी (अरब सागर)
  • ताप्ती नदी भ्रंश घाटी से होकर बहती है तथा ज्वारनदीमुख या एश्चुयरी का निर्माण करती है।

माण्डवी नदी –

  • उद्गम स्थल – पश्चिमी घाट (कर्नाटक)
  • बहाव क्षेत्र – कर्नाटक ⮕ गोवा ⮕ अरब सागर

जुवारी नदी –

  • उद्गम स्थल – गोवा 
  • मुहाना – अरब सागर

शरावती नदी –

  • उद्गम स्थल – कर्नाटक 
  • मुहाना – अरब सागर

गंगावली नदी –

  • उद्गम स्थल – कर्नाटक 
  • मुहाना – अरब सागर

पेरियार नदी –

  • उद्गम स्थल – केरल 
  • मुहाना – अरब सागर

भरतपूजा नदी –

  • उद्गम स्थल – तमिलनाडु  
  • बहाव क्षेत्र – तमिलनाडु ⮕ केरल ⮕ अरब सागर 
  • मुहाना – अरब सागर

(bharat ki nadiyan) भारत की नदियाँ –

नदीउद्गम स्थलसहायक नदियाँसंगम या मुहानाविशेषता
सिंधु नदीमानसरोवर झील के समीप स्थित सानोख़्वाब हिमनदझेलम, चेनाब, रावी, ब्यास, सतलुज, गिलगित, जास्कर, काबुल इत्यादि।अरब सागरसिंधु नदी के दायें तट पर लेह स्थित है।
चेनाब नदीबारालाचा दर्रे के निकटझेलम, रावी, तवीसतलुज नदीसिंधु की सबसे बड़ी सहायक नदी
झेलम नदीशेषनाग झील, जम्मू-कश्मीरकिशनगंगाचेनाब नदी झेलम नदी के तट पर श्रीनगर शहर स्थित है।
कश्मीर घाटी में झेलम नदी का बहाव विसर्पी है।
सतलुज नदीमानसरोवर झील के निकट राकसताल (तिब्बत)व्यासचेनाब नदी
रावी नदीरोहतांग दर्रा (हिमाचल प्रदेश)चेनाब नदी
व्यास नदीरोहतांग दर्रा (हिमाचल प्रदेश)सतलुज नदीव्यास नदी का अपवाह केवल भारत में है।
गंगा नदीभागीरथी और अलकनंदा संगम स्थल देवप्रयागयमुना, सोन, टोंस, रामगंगा, गोमती, घाघरा, गंडक, बूढ़ी गंडक, बागमती, कोसी, महानंदाबंगाल की खाड़ीगंगा नदी भारत का सबसे बड़ा अपवाह तंत्र है।
रामगंगा नदीनैनीताल के निकट एक हिमनदी सेगंगन, अरिलगंगा नदीगंगा की पहली बड़ी सहायक नदी है।
सोन नदीअमरकंटक की पहाड़ीरिहंद, जोहिला, कनहरगंगा नदी
घाघरा नदीमप्सातुंग (नेपाल) हिमनदसरयू, शारदा, राप्ती, छोटी गंडकगंगा नदी
गोमती नदीफुल्हर झील (उत्तर प्रदेश)सईगंगा
तीस्ता नदीसिक्किमरंगीतब्रह्मपुत्र नदी (बांग्लादेश)भारत तथा बांग्लादेश में तीस्ता नदी जल विवाद है।
कोसी नदीनेपाल में सप्तकोशिकी (गोसाई थाम)सुतकोसी, तांबा कोसी, तलखू, अरुण, तामूर।गंगा नदी कोसी नदी मार्ग बदलने के लिए कुख्यात है।
इसे ‘बिहार का शोक’ कहा जाता है।
यह एक पूर्ववती नदी है।
गंडक नदीनेपाल हिमालयत्रिशुली, माडीगंगा नदी
महानंदा नदीदार्जिलिंग की पहाड़ीमेची, कनकाईगंगा नदीगंगा के बायें तट पर मिलने वाली अंतिम सहायक नदी है।
यमुना नदीबन्दरपूँछ, यमुनोत्री हिमानीचंबल, सिंध, बेतवा, केन, सेंगर, रिंदगंगा नदीयमुना नदी गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी है।
केन नदीकैमूर की पहाड़ीश्यामरीयमुना नदी
चम्बल नदीजानापाव पहाड़ी महू के निकटबनासयमुना नदी
दामोदर नदीछोटानागपुर का पठार (झारखंड)बराकर, बोकारो, कोनारहुगली नदी (पश्चिम बंगाल) दामोदर हुगली की सबसे बड़ी सहायक नदी है।
दामोदर नदी को बंगाल के शोक के नाम से भी जाना जाता है।
शारदा नदीमिलाम हिमानी (नेपाल हिमालय श्रेणी)काली नदी
ब्रह्मपुत्र नदीमानसरोवर झील के समीप स्थित चीमायुंगदुंग हिमानीदिबांग, लोहित, बूढ़ी दिहिंग, धनसिरी, कलंग, सुबनसिरी कामेंग मानस, संकोश ‘जमुना’ के नाम से पद्मा नदी में मिलती है।
पद्मा मेघना से मिलकर बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
बांग्लादेश में ब्रह्मपुत्र का नाम जमुना हो जाता है।
जमुना में दाहिनी ओर से तीस्ता नदी मिलती है।
धुबरी के निकट ब्रह्मपुत्र बांग्लादेश में प्रवेश करती है।
संकोश नदीभूटान के हिमालय श्रेणीबह्मपुत्र नदी (असम)असम तथा पश्चिम बंगाल की सीमा बनाती है।
महानदीसिहावा श्रेणी (छत्तीसगढ़)शिवनाथ, केलो, जोंकबंगाल की खाड़ीयह नदी बाढ़ के लिये कुख्यात है।
गोदावरी नदीनासिक की पहाड़ियों सेइंद्रावती, प्राणहिता, पूर्णा, वर्धा, मंजरा, प्रवरा, पेनगंगा, सबरी, वेनगंगाबंगाल की खाड़ी इसे ‘बूढ़ी गंगा’ या ‘दक्षिण भारत की गंगा’ भी कहते हैं।
यह प्रायद्वीपीय भारत की सबसे लंबी नदी है।
कृष्णा नदीमहाबलेश्वर के निकट पश्चिमी घाटतुंगभद्रा, भीमा, पंचगंगा घाटप्रभा, मालप्रभा, दूधगंगा, मूसीबंगाल की खाड़ीकृष्णा नदी प्रायद्वीपीय भारत की दूसरी सबसे लंबी नदी है।
कावेरी नदीब्रह्मगिरी पहाड़ी (कर्नाटक)लक्ष्मण तीर्थ, काबिनी, हरंगी, हेमवती, शिमशा, अर्कावतीबंगाल की खाड़ीइसे ‘दक्षिणी गंगा’ कहा जाता है।
(ताप्ती) तापी नदीमध्य प्रदेश के बैतूल जिले सेपूर्णा, वघुर, गिरना, अनेर, मोरनाखंभात की खाड़ी (अरब सागर)
नर्मदा नदीअमरकंटक पहाड़ी (मध्य प्रदेश)ओरसंग, तवा, शक्कर हिरन, गंजाल, बंजरखंभात की खाड़ी (अरब सागर)
माहि नदीमध्य प्रदेश के धार जिले में विंध्याचल पर्वत श्रेणी की अमरोक पहाड़ी के मेहद झील सेजाखम, सोम, अनसखंभात की खाड़ी (अरब सागर)यह नदी कर्क रेखा को दो बार काटती है।
साबरमती नदीअरावली श्रेणी (राजस्थान)वाकल, हाथमती, सेइखंभात की खाड़ी (अरब सागर)अहमदाबाद शहर अवस्थित है। इस नदी में जल का अभाव रहता है।
लूनी नदीअरावली श्रेणी की नाग पहाड़ी से (अजमेर, राजस्थान)जवाई, खारी, जोजड़ीकच्छ के रन में विलीन हो जाती है।रेगिस्तान की गंगा कहलाती है।
भादर नदीराजकोट जिला, गुजरातअरब सागर
वैतरणा नदीत्र्यंबक पहाड़ी (महाराष्ट्र)अरब सागर
शरावती नदीशिमोगा जिला (कर्नाटक)अरब सागरगरसोप्पा जलप्रपात इस नदी पर स्थित है।
काली नदीउत्तर कन्नड़ जिला कर्नाटककारवाड़ की खाड़ी (अरब सागर)
स्वर्णरेखा नदीछोटानागपुर पठारखरकई नदी, रारु, कांचीबंगाल की खाड़ीइस नदी के तट पर जमशेदपुर शहर स्थित है।
पोन्नानी नदीअन्नामलाई पहाड़ीअरब सागरकेरल की सबसे बड़ी नदी
ब्राह्मणी नदीराउरकेला (उड़ीसा) के निकट दक्षिणी कोयल एवं शंख नदियों के मिलने से उद्गम होता है।बंगाल की खाड़ी
वैतरणी नदीक्योंझर पहाड़ी (उड़ीसा)बंगाल की खाड़ी
वंशधारा नदीउड़ीसाबंगाल की खाड़ी
वैगई नदीतमिलनाडुपाक की खाड़ी ( बंगाल की खाड़ी)
पेरियार नदीअन्नामलाईवेंबनाड झीलकेरल की सबसे लम्बी नदी
पलार नदीकर्नाटकपोइनी, चेय्यारबंगाल की खाड़ी
ताम्रपर्णी नदीपश्चिमी घाट के पूर्वी ढाल सेमन्नार की खाड़ी

(भारत की नदियाँ) Bharat ki Nadiyan MCQ in Hindi GK Quiz –

हिमालय में ब्रह्मपुत्र नदी का अपवाह इनमें से कौन सा है ?

उत्तर ➲ पूर्ववर्ती अपवाह का

कपिली नदी इनमें से किस मुख्य नदी की सहायक नदी है ?

उत्तर ➲ ब्रह्मपुत्र

दुनिया के सबसे बड़े डेल्टा का निर्माण इनमें से किन नदियों के द्वारा होता है ?

उत्तर ➲ गंगा-ब्रह्मपुत्र द्वारा

इनमें से कौन सी नदी पंजाब राज्य से नहीं गुजरती है ?

उत्तर ➲ गंगा

भारत में इनमें से किस नदी का उद्गम-स्थल नहीं है?

उत्तर ➲ सतलज

निम्न में कौन-सी नदी हिमालय के पार की नदी है?

उत्तर ➲ सतलज

हिमालय की तीनों श्रेणियों को इनमें से कौन सी नदी आर-पार काटती है?

उत्तर ➲ सतलज

हिमालय को काटकर बहने वाली नदियाँ कौन सी है ?

उत्तर ➲ ब्रह्मपुत्र, सतलज, सिन्धु

नर्मदा नदी कहाँ से निकलती है?

उत्तर ➲ अमरकंटक पठार (छत्तीसगढ़) से

माही नदी कहाँ गिरती है ?

उत्तर ➲ खम्भात की खाड़ी

गोदावरी नदी कहाँ से निकलती है ?

उत्तर ➲ नासिक (महाराष्ट्र) से

गोदावरी नदी कहाँ गिरती है ?

उत्तर ➲ बंगाल की खाड़ी में

वेनगंगा तथा पेनगंगा किसकी सहायक नदियाँ हैं ?

उत्तर ➲ गोदावरी की

कावेरी नदी कहाँ से निकलती है ?

उत्तर ➲ ब्रह्मगिरि श्रेणी से

कावेरी नदी कहाँ गिरती है ?

उत्तर ➲ बंगाल की खाड़ी

महानदी कहाँ गिरती है ?

उत्तर ➲ बंगाल की खाड़ी

गंगा नदी उदाहरण है ?

उत्तर ➲ पूर्ववर्ती अपवाह का

इनमें से गोदावरी नदी का उद्गम स्थल कौन सा है ?

उत्तर ➲ नासिक

इनमें से कौन सी नदी भ्रंशघाटी (rift valley) से होकर बहती है?

उत्तर ➲ ताप्ती

इनमें से किस नदी का उद्गम स्थल हिमनदों में नहीं है ?

उत्तर ➲ कोसी

इनमें से कौन सी नदी दक्षिण से उत्तर की ओर प्रवाहित होती है?

उत्तर ➲ बेतवा

इनमें से कौन सी नदी भूमि बन्धित नदी है ?

उत्तर ➲ लूनी

इनमें से कौन सी नदी उत्तर प्रदेश से नहीं गुजरती है?

उत्तर ➲ झेलम

दामोदर नदी को इनमें से किस कारणवश ‘बंगाल का शोक’ कहा जाता है ?

उत्तर ➲ तबाही मचाने वाली बाढ़ के कारण

दामोदर नदी का उद्गम स्थल इनमें से कौन सा है ?

उत्तर ➲ छोटानागपुर के पठार से

दामोदर नदी इनमें से किसकी सहायक नदी है?

उत्तर ➲ हुगली

इनमें से कौन सी नदी सर्वाधिक प्रदूषित है ?

उत्तर ➲ दामोदर

नर्मदा नदी कहाँ गिरती है ?

उत्तर ➲ खम्भात की खाड़ी में

ताप्ती नदी कहाँ से निकलती है ?

उत्तर ➲ सतपुड़ा श्रेणी से

ताप्ती नदी मुहाना कहाँ बनाती है ?

उत्तर ➲ सूरत शहर के नीचे

शरावती नदी कहाँ से निकलती है ?

उत्तर ➲ शिमोग जिला (कर्नाटक)

इनमें से कौन सी नदियाँ अमरकंटक पठार से निकलती है तथा अलग-अलग दिशाओं में बहती है?

उत्तर ➲ नर्मदा और सोन

सोन नदी का वास्तविक स्रोत इनमें से कौन है?

उत्तर ➲ शहडोल जिले में अमरकंटक

इनमें से कौन सी नदी अमरकंटक के पठार या उसके आसपास से नहीं निकलती है?

उत्तर ➲ गोदावरी

रावी नदी को और किस किस अन्य नामों से पुकारा जाता है ?

उत्तर ➲ पुरुष्णी या इरावती

व्यास नदी कहाँ से निकलती है ?

उत्तर ➲ व्यास कुंड से

गंगा नदी का उद्गम स्थल कहाँ है?

उत्तर ➲ गोमुख हिमनद

कृष्णा नदी कहाँ से निकलती है?

उत्तर ➲ महाबलेश्वर से

कृष्णा नदी कहाँ गिरती है?

उत्तर ➲ बंगाल की खाड़ी

पेन्नार बेसिन कहाँ स्थित है ?

उत्तर ➲ कृष्णा और कावेरी नदी के बीच

महानदी कहाँ से निकलती है ?

उत्तर ➲ छत्तीसगढ़ बेसिन से

किस दो नदियों के संगम (देवप्रयाग) के बाद यह गंगा नदी कहलाती है ?

उत्तर ➲ भागीरथी और अलकनंदा के

भारत में स्थित सबसे बड़े नदी बेसिन का नाम क्या है?

उत्तर ➲ गंगा नदी बेसिन

गंगा नदी की लम्बाई कितनी है ?

उत्तर ➲ 2,501 किमी.

इनमें से कौन सी नदी अपने प्रदूषकों के कारण ‘जैविक मरुस्थल’ कहलाती है?

उत्तर ➲ दामोदर

इनमें से किस नदी को ‘खुला नाला’ कहा जाता है?

उत्तर ➲ यमुना

भारत की प्रसिद्ध पूर्वगामी (Antecedent) नदियां ?

उत्तर ➲ सिन्धु, ब्रह्मपुत्र और सतलज

किस नाम से सिन्धु नदी द्वारा बनाये गए सबसे गहरे महाखड्ड को जाना जाता है ?

उत्तर ➲ गिलगित

कश्मीर की सबसे महत्वपूर्ण नदी कौन-सी है ?

उत्तर ➲ झेलम

रावी नदी कहाँ से निकलती है ?

उत्तर ➲ रोहतांग दर्रे के पास से

भारत की वृहत्तम नदी का नाम क्या है?

उत्तर ➲ गंगा नदी

बांग्लादेश में गंगा नदी को किस अन्य नाम से पुकारा जाता है ?

उत्तर ➲ पद्मा

यमुना नदी कहाँ से निकलती है?

उत्तर ➲ यमुनोत्री हिमनद से

यमुना नदी कितनी लम्बी है?

उत्तर ➲ 960 किमी.

भागीरथी नदी निकलती है ?

उत्तर ➲ गोमुख से

व्यास नदी को और किस अन्य नाम से पुकारा जाता है ?

उत्तर ➲ विपाशा या अर्गीकिया

सतलज नदी कहाँ से निकलती है ?

उत्तर ➲ राकास ताल झील से

घाघरा नदी कहाँ से निकलती है?

उत्तर ➲ शिवालिक के पाद मालवा पंख से

घाघरा नदी को और किस अन्य नाम से पुकारा जाता है ?

उत्तर ➲ पौराणिक सरस्वती

गंगा में किस स्थान पर यमुना नदी मिलती है ?

उत्तर ➲ इलाहाबाद में

प्रारम्भ में किस नदी को अरुणा नदी के नाम से पुकारा जाता है?

उत्तर ➲ कोसी

बंगाल का शोक किस नदी को कहते हैं?

उत्तर ➲ दामोदर

किस नदी प्रणाली से अरावली पर्वत श्रृंखला द्विविभाजित होती है ?

उत्तर ➲ चम्बल और साबरमती से

गारसोपा जल-प्रपात या गरसोपा जल प्रपात किस नदी पर है ?

उत्तर ➲ शरावती नदी पर

लूनी नदी किसमें गिरती है ?

उत्तर ➲ कच्छ के रन

साबरमती नदी कहाँ गिरती है ?

उत्तर ➲ खम्भात की खाड़ी

बनास नदी कहाँ गिरती है?

उत्तर ➲ कच्छ के रन

(भारत की नदियाँ) Bharat ki Ndiyan FAQ –

भारत की मुख्य नदियाँ कौन सी है?

भारत की नदियों को दो भागों में विभाजित किया जा सकता है –
हिमालयी नदियाँ – सिंधु नदी तंत्र, गंगा नदी तंत्र, ब्रह्मपुत्र नदी तंत्र
प्रायद्वीपीय नदियाँ – नर्मदा नदी, ताप्ती नदी, कृष्णा नदी, गोदावरी नदी इत्यादि।

भारत की सबसे लंबी नदी का नाम क्या है?

सबसे लंबी नदी – गंगा नदी
दूसरी सबसे लंबी नदी – गोदावरी नदी
तीसरी सबसे लंबी नदी – कृष्णा नदी

भारत की सबसे चौड़ी नदी का नाम क्या है?

ब्रह्मपुत्र भारत की सबसे चौड़ी नदी है यह मानसरोवर झील के चेमायुंगडुंग हिमनद से निकलती है।

भारत की सबसे छोटी नदी का नाम क्या है?

भारत की सबसे छोटी नदी राजस्थान में बहने वाली नदी अरावली नदी है जो 90 किमी. लम्बी है।

भारत की दूसरी सबसे बड़ी नदी कौन सी है?

महाराष्ट्र के त्रयंबकेश्वर से निकलने वाली भारत की दूसरी सबसे बड़ी नदी गोदावरी नदी है।

Science के Important Question का भी Practice TEST दें –

किसी भी एग्जाम के लिए Static GK का section बहुत महत्वपूर्ण होता है। भारत की नदियाँ GK Quiz – Bharat ki Nadiyan MCQ in Hindi के Static GK से सम्बंधित Quiz प्रायः Railways, SSC CGL, UPSC, SSC CHSL, NDA, Patwari, Police, IBPS PO, IBPS Clerk, RRB, State PSC exams में पूछे जाते हैं। इस Online Test में आप रोज़ कम से कम एक सेट की प्रैक्टिस कर अपने Static GK Quiz को मजबूत कर सकते हैं ताकि आप आने वाले सभी Competitive Exams में अच्छे आंक प्राप्त कर सकें। इस Static GK टेस्ट में भारत की नदियाँ – Bharat ki Nadiyan को Cover किया गया है।

अगर आपको भारत का भूगोल GK के इस Section “भारत की नदियाँ GK Quiz – Bharat ki Nadiyan MCQ in Hindi” में कोई भी त्रुटि लगे तो जरूर सूचित करें।

धन्यवाद !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here